News Room Post

J&K: घुटनों तक बर्फ से पटी पड़ी सड़क, सेना के जवानों ने दिखाया दम, गर्भवती महिला को कंधों पर उठा पहुंचाया सड़क तक

Indian Army J&K

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान आए दिन किसी ना किसी तरह से स्थानीय लोगों की सेवा करते रहते हैं। चाहे घाटी में बाढ़ की वजह से तबाही हो या किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा से घाटी लोग दो-चार हो रहे हों। सेना के जवान हर समय इनकी सहायता के लिए सामने चट्टान की तरह खड़े हो जाते हैं। हालांकि घाटी में सेना के जवानों के होने का लगातार स्थानीय लोग राजनीतिक दलों के बहकावे में विरोध भी करते रहे हैं। 90 के दशक में घाटी में फैले आतंकवाद की वजह से घाटी में सेना के जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है। लेकिन ये जवान वहां के स्थानीय लोगों के सुख दुःख के सहभागी बन गए है।

ऐसी ही एक घटना पिछले दिनों घटी है घाटी में जिसकी वजह से सेना के जवानों को एक बार फिर सराहा जा रहा है। कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है। यहां इसकी वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में सेना के जवान घाटी के लोगों की हरसंभव मदद करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि ताजा बर्फबारी की वजह से कश्मीर में दो फीट से ज्यादा बर्फ जम गई है। घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में तो लगातार कई दिनों से बर्फबारी लगातार जारी है। ऐसी जगहों पर 4 फीट तक बर्फ की मोटी चादर जम गई है।

ऐसे में सेना के जवान स्थानीय लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। ये हम नहीं कह रहे कश्मीर से आई तस्वीरें इस बात को बयां कर रही है। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करालपुरा इलाके में सेना के जवान ने ऐसे में एक गर्भवती महिला की मदद की तो लोग सेना के जवानों की तारीफ करने से अपने आप को रोक नहीं पाए। सेना के जवान घुटनों तक जमी बर्फ में एक गर्भवती महिला को उसके घर से मुख्य सड़क तक खाट पर लेकर पहुंच गए। यह घटना 5 जनवरी की है इस दिन सेना के जवानों ने एक गर्भवती महिला को खाट पर रखकर कंधे पर उठाया और लगभग 2 किलोमीटर तक घुटने भर बर्फ में पैदल चलकर सड़क तक ले आए। जहां से उस महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां महिला ने एक लड़के को जन्म दिया।

जो तस्वीरें इस दौरान सामने आई है उसे देखकर आप खुद ही अनुमान लगा सकते हैं कि सेना के जवान किस मुश्किल हालत में महिला को खाट पर लेकर बर्फों को काटाते हुए जा रहे हैं। इन तस्वीरों में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। जवानों घुटनों तक बर्फ में धंसे दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि कश्मीर प्रशासन और सेना की जवानों की मदद से लगातार गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। सूचना के मुलाबिक प्रशासन और सेना के जवानों की मदद से पिछले चार दिनों में दो दर्जन से अधिक गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है और यह सिलसिला लगातार जारी है।

Exit mobile version