News Room Post

Arvind Kejriwal’s Bail Application : अतीक अहमद, टिल्लू ताजपुरिया की हिरासत में हत्या का हवाला देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल को बेल देने की गुजारिश

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को तिहाड़ जेल में खतरा बताते दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके कार्यकाल पूरा होने तक प्रवर्तन निदेशालय सहित उनके खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों में “असाधारण अंतरिम जमानत” पर रिहा करने की मांग की गई है। इस जनहित याचिका में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया और अतीक अहमद की हिरासत में हुई हत्याओं का उदाहरण देते हुए कहा गया है कि तिहाड़ जेल में केजरीवाल की जान को खतरा हो सकता है।

PIL In Delhi High Court Seeks Release Of CM Arvind Kejriwal On Interim Bail In All Pending Cases, Cites Safety Risk In Jail | ⁦@nupur_0111⁩#ArvindKejriwalhttps://t.co/yPFgRlpRlK
— Live Law (@LiveLawIndia) April 18, 2024

‘लाइव ला’ के अनुसार यह जनहित याचिका एक विधि छात्र ने ‘हम भारत के लोग’ नाम से दायर की है। विधि छात्र कहा है कि उसने इस उपाधि का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि उसे कोई प्रसिद्धि या लाभ नहीं चाहिए। अधिवक्ता करण पाल सिंह के माध्यम से दायर की गई याचिका पर सोमवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ द्वारा सुनवाई की जाएगी।

अरविंद केजरीवाल जी की जान लेने का षड्यंत्र रचा जा रहा

▪️ दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी को BJP हरा नहीं सकती है। जिसके बाद इन लोगों ने केजरीवाल जी की जान लेने की साजिश करना शुरू कर दिया है।

▪️ ED अरविंद केजरीवाल जी को जेल में मिलने वाला घर का बना हुआ खाना… pic.twitter.com/3dt8Kpnsak
— AAP (@AamAadmiParty) April 18, 2024

इससे पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर केजरीवाल की डाइट को लेकर ईडी पर गंभीर आरोप लगाए। आतिशी ने कहा कि ईडी द्वारा राउज एवेन्यू कोर्ट में जो कहा गया है कि केजरीवाल जेल में जानबूझकर अपनी शुगर बढ़ाने के लिए मीठा खा रहे हैं, ताकि उनको मेडिकल आधार पर जमानत मिल सके, ये दरअसल एक साजिश है, जिससे केजरीवाल को घर का खाना खाने से रोका जा सके। आतिशी ने कहा कि बीजेपी वाले चाहते हैं कि किसी भी तरह से उनका घर का खाना बंद कराया जाए और फिर उन्हें जेल का ही खाना खिलाकर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जाए।

#WATCH | BJP MP Manoj Tiwari says, "Arvind Kejriwal thinks like a very vicious criminal and speaks like one. He conspires and since he is habitual of living in a palace, he is living lavishly in the jail too. Delhi jail doesn't come under the Central Government, it comes under… pic.twitter.com/QMLfociAM3
— ANI (@ANI) April 18, 2024

वहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल की डाइट को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम को तिहाड़ जेल से स्थानांतरित करते हुए दिल्ली के बाहर एक ऐसी जेल में स्थानांतरित किया जाए जो कि आम आदमी पार्टी सरकार के अधीन नहीं हो।

Exit mobile version