News Room Post

Rape And Murder: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का अजब-गजब बयान, बोले- फांसी का कानून बनने से रेप के बाद हत्या की घटनाएं बढ़ीं

Ashok Gehlot

नई दिल्ली। कई बार रेप के बाद इसके दोषी पीड़ित की हत्या कर देते हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इसकी वजह कानून को बताया है। गहलोत का कहना है कि जबसे रेप केस में आरोपियों को फांसी देने का कानून बना है, तभी से हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक सीएम गहलोत ने कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में मौजूदगी के दौरान शुक्रवार को ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के बाद आरोपियों को फांसी देने की मांग ने जोर पकड़ा और फिर केंद्र सरकार ने कानून में इसका प्रावधान किया। इसके बाद से ही रेप के आरोपियों ने महिलाओं और बच्चियों की हत्या करनी शुरू कर दी।

गहलोत ने दावा किया कि रेप के बाद हत्या का ट्रेंड देशभर में खतरनाक स्तर तक पहुंचा है। उनके मुताबिक रेप करने वाले को लगता है कि पीड़ित उसके खिलाफ गवाह बनेगी। ऐसे में वो उसकी हत्या करने को ही सही पाता है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह के हालात पहले कभी नहीं देखे गए। बता दें कि काफी पहले सपा के तत्कालीन प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी रेप करने वालों को ये कहकर फांसी देने का विरोध किया था कि ‘लड़के हैं, लड़कों से गलतियां हो जाती हैं।’ मुलायम के इस बयान को बीजेपी ने 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में खूब भुनाया था और आज भी इसका उदाहरण देकर वो सपा पर निशाना साधती रहती है।

रेप के बारे में अजब-गजब बयान यहीं नहीं रुकते। कर्नाटक में कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री केआर रमेश कुमार ने विधानसभा में कहा था कि अगर रेप होते नहीं रोक सकती, तो पीड़ित को इसका मजा लेना चाहिए। रमेश कुमार के इस बयान को सोशल मीडिया में वायरल कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लोगों ने घेरा था। जिसके बाद रमेश ने अपने बयान के लिए माफी मांगी थी।

Exit mobile version