News Room Post

CM Himanta Slams Rahul Gandhi: ‘नेहरू तो असम को PAK को देने वाले थे..’ राहुल गांधी के बयान पर भड़के हिमंत सरमा

himanta biswa sarma and rahul

नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने एक बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, लंदन स्थित कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन  में राहुल गांधी ने संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था और जमकर आलोचना भी की थी। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वहां देश की वर्तमान परिस्थिति की तुलना पाकिस्तान (Pakistan) से कर डाली थी। उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की बात भी सुनते है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद  विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई नेताओं ने उनकी जमकर खिंचाई की। अब इसी क्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने राहुल गांधी की जमकर लताड़ लगाई है।

राहुल के बयान पर हिमंत सरमा का करारा जवाब-

असम के सीएम सरमा ने राहुल गांधी का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ”यह नकली बौद्धिकता की पराकाष्ठा है! गांधीजी के समर्थन से गोपीनाथ बोरदोलोई को असम को भारत माता के साथ रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा क्योंकि नेहरू ने हमें कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार पाकिस्तान के साथ रहने के लिए छोड़ दिया था। अपने तथ्यों को ठीक करें, श्रीमान गांधी।”

रिजिजू ने लगाई राहुल गांधी की जमकर क्लास

इससे पहले कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर यूजर डी. रोजारियोआर्यन के ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, ‘अब जबकि एक व्यक्ति विदेश में बैठकर भारत पर हमला कर रहा है और हमारी विदेश सेवा की आजादी को नीचा दिखा रहा है, ये ट्वीट दिखाता है कि कांग्रेस का काम करने का तरीका क्या है। उनके दौर में कूटनीतिज्ञों को पंडित नेहरू के नातियों के लिए कॉलेज खोजने में लगाया जाता था। कांग्रेस को खुद पर शर्म आनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आता कि इस तरह विदेश में अपने ही देश पर हमला करने में एक व्यक्ति को क्या मजा आता है?’

Exit mobile version