News Room Post

Bharat Jodo Yatra: सावधान! अगर आप भी होंगे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल तो कट सकती है आपकी जेब, क्योंकि..!

Bharat Jodo Yatra

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आजकल जेबकतरे घूम रहे हैं। कई लोगों ने पुलिस में अपना जेब काटे जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। भारत जोड़ो यात्रा की भीड़ का हिस्सा होकर कई जेब कतरे लोगों की जेब काट रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस यात्रा में शामिल हैं या होने का मन बना रहे हैं, तो जरा सावधान रहिएगा। अब आप मन ही मन सोच रहे होंगे कि आखिर आप यह दावा कैसे कर सकते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा में जेबकतरों ने अपना ठिकाना बना लिया है। दरअसल, मध्य प्रदेश पुलिस ने खुद राजस्थान पुलिस को सतर्क रहने की हिदायत दी है। मध्य प्रदेश पुलिस के मुताबिक, राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में नेताओं के भेष में कई जेबकतरे भी घूम रहे हैं, जो यात्रा में शामिल लोगों के हाथ साफ कर रहे हैं।

बता दें, मध्य प्रदेश पुलिस के इस अलर्ट के बाद राजस्थान पुलिस भी अलर्ट हो चुकी है। मध्य प्रदेश पुलिस के मुताबिक, अब तक कई ऐसे मामले प्रकाश में आ चुके हैं। जिसमें कई लोगों ने पैसे काटे जाने तो कई ने मोबाइल फोन छीने जाने की शिकायत दर्ज की है। आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सागर ने बताया कि, ‘‘हमने आठ से 10 जेबकतरों को पकड़ा है, उनमें से कुछ राजस्थान के कोटा और झालावाड़ के रहने वाले हैं और कुछ प्रदेश के गुना, राजगढ़, शाजापुर और रायसेन जिले के रहने वाले हैं। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि आगामी दिनों में ये जेबकरते राजस्थान में भी अपना ठिकाना बना सकते हैं। ऐसी स्थिति में यात्रा में शामिल लोगों को सावधान होने की जरूरत है। उधर, शिकायतकर्ताओं ने पुलिस ने सभी चोरी हुए फोने के सिम बंद करने की गुजारिश की है, ताकि फोन छीनने वालों को चिन्हित किया जा सकें।

गत 5 दिसंबर को राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश से राजस्थान पहुंची थी। राजस्थान में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा खासा सुर्खियों में रही। यात्रा में अशोक गहलोत से लेकर सचिन पायलट तक शिरकत हुए। अब इस यात्रा का अगला पड़ाव हरियाणा है।  21 दिसंबर को यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी।

Exit mobile version