News Room Post

UP: ‘मुसलमानों के लिए नहीं कर रही काम..’ शफीकुर्रहमान ने अपनी पार्टी सपा के खिलाफ खोला मोर्चा

Shafiqur Rahman Barq and Akhilesh

नई दिल्ली। अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में बने रहने वाले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की संभल (Sambhal) से समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार शफीकुर्रहमान बर्क ने अपनी पार्टी पर ही कई बड़े आरोप लगाए है। बर्क ने समाजवादी पार्टी पर मुसलमानों के हित में काम नहीं करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं सपा सांसद बर्क अपनी ही पार्टी से बेहद ही निराश भी दिखाई दिए। बता दें कि ये बयान उन्होंने बीते दिनों यूपी एमएलसी चुनाव में वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कही। गौरतलब है कि सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क अपने बेतुके बयानों के चलते विवादों में घिर रहते है। इससे पहले उन्होंने हिजाब को इस्लाम का अभिन्न अंग बताया था साथ ही ये भी कहा था कि, ‘जब लड़कियां हिजाब में रहती हैं तो उनका जिस्म ढंका रहता है। इससे मर्दों का मन नहीं मचलता।’

एक तरफ जहां बर्क ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए मुसलमानों के हित में काम नहीं करना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार काम तो कर रही हैस लेकिन अपने हिसाब से। वहीं दूसरी ओर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर ही सवाल उठा दिया और कहा कि सपा भी मुसलमानों के हित में काम नहीं कर रही है। हालांकि कहा जा रहा है कि उनकी जुबानी फिसल गई थी और भाजपा की जगह समाजवादी पार्टी का नाम बोल गए। इससे पहले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क तालिबान की तारीफ करके विवादों में घिरे थे। हालांकि विवाद को बढ़ता देख वो अपने बयान से पलट गए थे।

Exit mobile version