News Room Post

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के आगाज से पहले अखिलेश यादव ने किया जीत का ऐलान! 80 सीटों पर जीत की कही बात

Lok Sabha Election 2024: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नवरात्रि में अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि 20 सीटों के प्रत्याशियों के नामों का एलान करेंगे। बाकी प्रत्याशियों के नामों का एलान भी सपा अध्यक्ष जल्द से जल्द किया जाएगा। इसके अलावा अखिलेश यादव ने बीजेपी पर भी निशाना साधा है।

akhilesh

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज अगले साल होने वाले हैं लेकिन पार्टियों ने चुनाव को जीतने की तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी, सपा,बसपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनावी रण को जीतने की तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी तो पहले ही ऐलान कर चुकी है, वो  लोकसभा चुनाव 2024 में 80 सीटों पर कमल खिलाकर ही दम लेगी। अब सपा ने भी दमखम दिखाना शुरू कर दिया है और सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा से पहले जीत का ऐलान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि सपा ने क्या कहा है।

जल्द जारी करेंगे प्रत्याशियों की लिस्ट

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नवरात्रि में अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि 20 सीटों के प्रत्याशियों के नामों का एलान करेंगे। बाकी प्रत्याशियों के नामों का एलान भी सपा अध्यक्ष जल्द से जल्द किया जाएगा। इसके अलावा अखिलेश यादव ने बीजेपी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि वो बीजेपी को पछाड़कर 80 सीटों पर जीत हासिल करके रहेंगे और इस बार यूपी में सपा की सरकार होगी। बीजेपी के राज में देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है,  लगभग खत्म हो गया है।उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी को धूल चटाने के लिए सभी विपक्षी दलों ने एक साथ हाथ मिला लिया है। इस गठबंधन का नाम इंडिया है। इंडिया गठबंधन में सभी दलों ने साथ रहने का फैसला लिया है। अब जनता को भी लगने लगा है कि बीजेपी ने उनके साथ धोखा किया है। अब जनता की आंखें खुल गई है और इस बार वो बीजेपी को हराते हुए सही पार्टी का सत्ता में चुनाव करेगी।

विपक्षी पार्टियों से किया एकजुटता का आह्वान

बता दें कि लोकसभा चुनावों और बीजेपी पर निशाना साधने का काम अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान किया है। उन्होंने पत्रकारों के सवालो के जवाब भी दिए और विपक्षी पार्टियों पर निशाना भी साधा। इतना ही नहीं अखिलेश ने सभी विपक्षी दलों से एकजुटता और एकता के साथ चुनाव लड़ने का आह्वान किया।

सीटों शेयरों पर बोले अखिलेश यादव

सीटों शेयरों पर भी अखिलेश यादव ने स्थिति को साफ करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सभी दलों के सहयोग से सीटों का बंटवारा होगा और किसी को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा सपा अध्यक्ष ने महंगाई और बेरोजगारी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में देश महंगाई, बेरोजगारी और नाइंसाफी से जूझ रहा है।

महंगाई तो चरम सीमा पर पहुंच गई है, लोग परिवार का पालन-पोषण ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए जनता इस बार खुद बीजेपी को हार का स्वाद चटाने वाली है। जनता को अहसास हो गया है कि बीजेपी ने उनके साथ कितनी धोखेबाजी की है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव जल्द ही देवरिया जाने वाले हैं जहां वो फतेहपुर में हुए सामूहिक हत्याकांड  के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने वाले हैं। बता दें कि घटना स्थल पर हंगामे को देखकर धारा 144 लागू की गई थी।

Exit mobile version