
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज अगले साल होने वाले हैं लेकिन पार्टियों ने चुनाव को जीतने की तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी, सपा,बसपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनावी रण को जीतने की तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी तो पहले ही ऐलान कर चुकी है, वो लोकसभा चुनाव 2024 में 80 सीटों पर कमल खिलाकर ही दम लेगी। अब सपा ने भी दमखम दिखाना शुरू कर दिया है और सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा से पहले जीत का ऐलान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि सपा ने क्या कहा है।
भाजपा सरकार दिन-पर-दिन अपना विश्वास खोती जा रही है। अब ‘69 हज़ार शिक्षक भर्ती’ मामले में अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करके अपना आक्रोश प्रदर्शित किया। भाजपा युवाओं के वर्तमान और भविष्य दोनों से खेल रही है।
सपा ‘69 हज़ार शिक्षक भर्ती’ मामले में शीघ्र समाधान… pic.twitter.com/pk1tfS5Gpo
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 12, 2023
जल्द जारी करेंगे प्रत्याशियों की लिस्ट
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नवरात्रि में अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि 20 सीटों के प्रत्याशियों के नामों का एलान करेंगे। बाकी प्रत्याशियों के नामों का एलान भी सपा अध्यक्ष जल्द से जल्द किया जाएगा। इसके अलावा अखिलेश यादव ने बीजेपी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि वो बीजेपी को पछाड़कर 80 सीटों पर जीत हासिल करके रहेंगे और इस बार यूपी में सपा की सरकार होगी। बीजेपी के राज में देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, लगभग खत्म हो गया है।उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी को धूल चटाने के लिए सभी विपक्षी दलों ने एक साथ हाथ मिला लिया है। इस गठबंधन का नाम इंडिया है। इंडिया गठबंधन में सभी दलों ने साथ रहने का फैसला लिया है। अब जनता को भी लगने लगा है कि बीजेपी ने उनके साथ धोखा किया है। अब जनता की आंखें खुल गई है और इस बार वो बीजेपी को हराते हुए सही पार्टी का सत्ता में चुनाव करेगी।
समाजवाद के प्रेरणास्त्रोत, महान दार्शनिक एवं विचारक डॉ० राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। pic.twitter.com/ssnjPzLm6B
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 12, 2023
विपक्षी पार्टियों से किया एकजुटता का आह्वान
बता दें कि लोकसभा चुनावों और बीजेपी पर निशाना साधने का काम अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान किया है। उन्होंने पत्रकारों के सवालो के जवाब भी दिए और विपक्षी पार्टियों पर निशाना भी साधा। इतना ही नहीं अखिलेश ने सभी विपक्षी दलों से एकजुटता और एकता के साथ चुनाव लड़ने का आह्वान किया।
View this post on Instagram
सीटों शेयरों पर बोले अखिलेश यादव
सीटों शेयरों पर भी अखिलेश यादव ने स्थिति को साफ करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सभी दलों के सहयोग से सीटों का बंटवारा होगा और किसी को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा सपा अध्यक्ष ने महंगाई और बेरोजगारी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में देश महंगाई, बेरोजगारी और नाइंसाफी से जूझ रहा है।
View this post on Instagram
महंगाई तो चरम सीमा पर पहुंच गई है, लोग परिवार का पालन-पोषण ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए जनता इस बार खुद बीजेपी को हार का स्वाद चटाने वाली है। जनता को अहसास हो गया है कि बीजेपी ने उनके साथ कितनी धोखेबाजी की है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव जल्द ही देवरिया जाने वाले हैं जहां वो फतेहपुर में हुए सामूहिक हत्याकांड के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने वाले हैं। बता दें कि घटना स्थल पर हंगामे को देखकर धारा 144 लागू की गई थी।