News Room Post

Punjab Election 2022: पंजाब में कौन होगा AAP का CM कैंडिडेट, केजरीवाल ने कर दिया ऐलान

नई दिल्ली। पंजाब की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने  मुख्यमंत्री कैंडिडेट के नाम ऐलान कर दिया है। पंजाब में आप का सीएम उम्मीदवार भगवंत मान होंगे। इसी घोषणा आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कर दी हैं। वहीं जब मंच से अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को आप का सीएम चेहरा घोषित करने का ऐलान किया तो वो इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू झलक उठे। बता दें कि भगवंत मान 2014 से आप के लोकसभा सदस्य हैं। मई 2014 में भगवंत मान पंजाब के संगरूर से सांसद चुने गए थे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मोहाली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ”पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की तरफ से पंजाब के अगले सीएम और पार्टी का सीएम चेहरा औपचारिक रूप से भगवंत मान जी हैं।”

गौरतलब है कि सोमवार को चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख बदलने का ऐलान किया था। पंजाब में 20 फरवरी को एक ही चरण में 117 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले राज्य में 14 फरवरी को मतदान की तारीख तय की गई थी।

Exit mobile version