नई दिल्ली। पंजाब की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्यमंत्री कैंडिडेट के नाम ऐलान कर दिया है। पंजाब में आप का सीएम उम्मीदवार भगवंत मान होंगे। इसी घोषणा आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कर दी हैं। वहीं जब मंच से अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को आप का सीएम चेहरा घोषित करने का ऐलान किया तो वो इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू झलक उठे। बता दें कि भगवंत मान 2014 से आप के लोकसभा सदस्य हैं। मई 2014 में भगवंत मान पंजाब के संगरूर से सांसद चुने गए थे।
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की तरफ पंजाब सीएम और AAP का सीएम चेहरा भगवंत मान जी हैं:दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल #PunjabElection2022 pic.twitter.com/sKqX7TEdcf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2022
सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मोहाली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ”पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की तरफ से पंजाब के अगले सीएम और पार्टी का सीएम चेहरा औपचारिक रूप से भगवंत मान जी हैं।”
#WATCH पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की तरफ से पंजाब के अगले सीएम और पार्टी का सीएम चेहरा औपचारिक रूप से भगवंत मान जी हैं: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल #PunjabElection2022 pic.twitter.com/U3ljXFviaY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2022
गौरतलब है कि सोमवार को चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख बदलने का ऐलान किया था। पंजाब में 20 फरवरी को एक ही चरण में 117 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले राज्य में 14 फरवरी को मतदान की तारीख तय की गई थी।