News Room Post

Shimla MC Election Result: शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, BJP की हार, AAP का नहीं खुला खाता

BJP and Congress

नई दिल्ली।  गुरुवार को शिमला नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। चुनाव में कांग्रेस ने जीत का झंडा लहराया है। वहीं शिमला नगर निगम चुनाव में भाजपा को जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस ने 34 वार्डों में से 24 पर जीत हासिल की है। वहीं भाजपा सिर्फ 9 वार्डों में जीत हासिल कर पाई। शिमला नगर निगम चुनाव में भाजपा दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। वहीं सीपीआई (M) ने 1 वार्ड में जीत प्राप्त की है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी। बता दें कि शिमला नगर निगम चुनाव के लिए 2 मई को वोटिंग हुई थी। वहीं शिमला नगर निगम में कांग्रेस को मिली इस शानदार जीत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सीएम सुक्खू ने शिमला की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

मीडिया से बात करते हुए कहा, पांच से कांग्रेस की सरकार बनी है। मैं शिमला नगर निगम की जनता जो कि मिनी हिमाचल के नाम से जाना जाता है उन सभी जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं। ये 10 साल में पहला चुनाव है जो कि पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ा गया है। 10 साल बाद पहली बार ऐतिहासिक दर्ज करके हम नगर निगम में आए है। पहली बार नगम निगम की इतनी सीटें मिली है। मैं शिमला की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उन सबको धन्यवाद देता हूं।

राहुल गांधी का ट्वीट-

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिमला के नगर निगम में पार्टी को मिली शानदार जीत पर ट्वीट कर लिखा, प्रदेश के हमारे सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, नेताओं, सदस्यों को बहुत बधाई। हिमाचल सरकार ने लोगों को दी गारंटी पूरी कर वादा निभाया, तभी शिमला ने कांग्रेस पर भरोसा जताया। अब कर्नाटक में, 5 गारंटी की बारी है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत कांग्रेस की नीतियों एवं जनता के प्रति समर्पण की जीत है। इस भरोसे के लिए हम शिमला की जनता का धन्यवाद करते हैं। कड़ी मेहनत करने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं। कर्नाटका में भी कांग्रेस ने प्रगति की…

यहां देखिए पूरी लिस्ट-

शिमला नगर निगम चुनाव में नारी शक्ति का बोलबाला देखने को मिला है। 20 महिलाओं ने शिमला नगर निगम चुनाव में जीत हासिल की। इसमें 14 कांग्रेस पार्टी की है, जबकि 6 भाजपा की है।

Exit mobile version