News Room Post

BJP Campaigners list: भाजपा ने एमपी के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, PM मोदी समेत इन दिग्गजोंं के नाम शामिल

नई दिल्ली। Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें 40 दिग्गजों को शामिल किया है। लिस्ट में पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दूसरा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, तीसरा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चौथा गृह मंत्री अमित शाह और पांचवा केंद्रीय मंंत्री नितिन गडकरी का है। ये सभी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। भाजपा ने मंत्रियों के अलावा कई मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और सांसदों को चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा है।

पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों का नाम शामिल

भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा का नाम है। इसके साथ शिव प्रकाश, विष्णु दत्त शर्मा, अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, अनुराग ठाकुर, देवेंद्र फडणवीस, कैलाश विजयवर्गीय, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, एसपी सिंह बघेल, नरोत्तम मिश्रा,  मनोज तिवारी, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल के नाम शामिल है।

एमपी में 17 नवंबर को होगी वोटिंग-

मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 17 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। राज्य में भाजपा की सरकार है। इस बार के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में अब पार्टी के दिग्गज नेता चुनाव में जीत के लिए अपनी पार्टी का प्रचार करेंगे। जिसके लिए आज भाजपा ने आज अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

Exit mobile version