News Room Post

BJP: भाजपा ने चार राज्यों में बदले अपने अध्यक्ष, जानिए किसे मिला दिल्ली और राजस्थान का प्रभार

BJP

नई दिल्ली। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने कुछ बड़े कदम हुए है। भाजपा ने विपक्ष को  दरअसल भाजपा ने अपने चार राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष बदले हैं। गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली, राजस्थान, बिहार और ओडिशा में प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं।  इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आदेश पत्र के जरिए दी है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने राजधानी दिल्ली की कमान वीरेन्द्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) को सौंपी है। बीते कुछ महीनों में राजधानी की सियासत में सक्रिय नजर आए हैं। उन्हें पहले दिल्ली प्रदेश भाजपा की जिम्मेदारी दी गई थी।

ज्ञात हो कि इससे पहले दिल्ली नगर निगम चुनाव आम आदमी पार्टी से मात खाने के बाद आदेश गुप्ता ने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा भाजपा ने बिहार में सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने संजय जायसवाल की छुट्टी कर सम्राट चौधरी को राज्य का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा हाईकमान ने ओड़िशा में मनमोहन सामल को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया हैं। हालांकि इससे पहले भी पार्टी ने उन्हें ओडिशा में प्रदेशाध्यक्ष बना चुकी हैं। मनमोहन सामल भाजपा-बीजेडी गठबंधन की सरकार में मंत्री भी रहे है।

इसके अलावा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने चौंकते हुए सतीश पूनियां को हटाकर चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सांसद सीपी जोशी को राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है। बता दें कि राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं।

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दिग्गज नेता ओम माथुर या फिर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राज्य का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। लेकिन एक बार फिर से भाजपा ने सीपी जोशी को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सबको चकित कर दिया।

Exit mobile version