News Room Post

UP विधान परिषद चुनाव के लिए BJP ने जारी पहली लिस्ट, PM मोदी के करीबी पूर्व नौकरशाह का नाम शामिल

arvind kumar sharma

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 28 जनवरी को होने वाले विधान परिषद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी कर दी है। 12 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा (former IAS officer AK Sharma) के साथ तीन और नाम की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव (Uttar Pradesh Legislative Council elections) के लिए आज घोषित भाजपा की पहली सूची में पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा का भी नाम है। इसके अलावा भाजपा ने उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और लक्ष्मण आचार्य को अपना प्रत्याशी बनाया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा ने गुरुवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।

Exit mobile version