News Room Post

Vijaykumar Gavit: ‘रोज मछली खाओ..ऐश्वर्या राय जैसे सुंदर हो जाओ’…,BJP सरकार के मंत्री ने युवाओं को दी अजीबोगरीब सलाह, यूजर्स ने उड़ाया मजाक

vijay kumar gavit

नई दिल्ली। शिंदे सरकार में मंत्री  भाजपा नेता विजय कुमार गावित हमेशा से अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। गावित को आदिवासी विकास विभाग को दोषी भी पाया गया था लेकिन अब उन्होंने बॉलीवुड स्टार को लेकर ऐसा बयान दे डाला है,जिसे सुनकर खुद ऐश्वर्या रॉय भी हैरान हो जाएंगी। जी हां…उन्होंने ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है,जिसे सोशल मीडिया पर एक पत्रकार ने शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं कि महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री विजयकुमार गावित ने क्या कहा।


रोज मछली खाने की दी सलाह

पत्रकार सुधीर सूर्यवंशी ने एक ट्वीट शेयर किया है,जिसमे उन्होंने महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री विजयकुमार गावित को लेकर एक बयान शेयर किया है, जिसे पढ़ने के बाद बीजेपी सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने लिखा है- ‘महाराष्ट्र बीजेपी के मंत्री विजय कुमार गावित ने कहा कि बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय रोज मछली खाती हैं इसलिए उनकी आंखें खूबसूरत हैं। उन्होंने सलाह दी कि युवाओं (लड़के-लड़कियों) को मछली खानी चाहिए, फिर वे अपने आप स्मार्ट और खूबसूरत भी दिखेंगे और उनके लिए किसी का पीछा करना भी आसान हो जाएगा’।


यूजर्स ने लिए मजे

बयान के सामने आते ही यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बीजेपी पर तंज कसना शुरू कर दिया है। अशोक शेखावत ने लिखा- यह बीजेपी मंत्री की शर्मनाक टिप्पणी है…युवाओं को कैसी बकवास सलाह दे रही है बीजेपी?। एक अन्य ने लिखा- मिड-डे मील में भोजन में ज्ञान की जगह मछली शामिल करें। खाने में अंडा भी नहीं देते। एक अन्य ने लिखा- ये आखिर चल क्या रहा है..। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- दिन में एक मछली सभी सौंदर्य सलाहकारों को दूर रखती है। बता दें कि विजयकुमार गावित पहले एनसीपी का हिस्सा था और कई सालों तक एनसीपी की टिकट पर ही चुनाव लड़ते थे, लेकिन उन्होंने एनसीपी छोड़ 2014 और 2019 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

Exit mobile version