नई दिल्ली। शिंदे सरकार में मंत्री भाजपा नेता विजय कुमार गावित हमेशा से अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। गावित को आदिवासी विकास विभाग को दोषी भी पाया गया था लेकिन अब उन्होंने बॉलीवुड स्टार को लेकर ऐसा बयान दे डाला है,जिसे सुनकर खुद ऐश्वर्या रॉय भी हैरान हो जाएंगी। जी हां…उन्होंने ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है,जिसे सोशल मीडिया पर एक पत्रकार ने शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं कि महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री विजयकुमार गावित ने क्या कहा।
Maharashtra BJP minister Vijay Kumar Gavit said Bollywood star Aishwarya Rai eats fish everyday therefore her eyes are beautiful. He advised, youths (boys &girls) should eat fish, then automatically they will also look smart & beautiful & it will b easy for them to pursue anyone.
— Sudhir Suryawanshi (@ss_suryawanshi) August 21, 2023
This is a shameful remarks by the BJP minister.
What kind of nonsense BJP is advising the youths?— Ashok Shekhawat 🇮🇳 (@Ashokkshekhawat) August 21, 2023
रोज मछली खाने की दी सलाह
पत्रकार सुधीर सूर्यवंशी ने एक ट्वीट शेयर किया है,जिसमे उन्होंने महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री विजयकुमार गावित को लेकर एक बयान शेयर किया है, जिसे पढ़ने के बाद बीजेपी सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने लिखा है- ‘महाराष्ट्र बीजेपी के मंत्री विजय कुमार गावित ने कहा कि बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय रोज मछली खाती हैं इसलिए उनकी आंखें खूबसूरत हैं। उन्होंने सलाह दी कि युवाओं (लड़के-लड़कियों) को मछली खानी चाहिए, फिर वे अपने आप स्मार्ट और खूबसूरत भी दिखेंगे और उनके लिए किसी का पीछा करना भी आसान हो जाएगा’।
Introduce fish in Mid day meal instead of giving gyaan.
They dont even give eggs in meals.
— wingman (@maitreya2023_01) August 21, 2023
??
Where are you going on?— Prabhash Agarwal (@AgarwalPrabhas) August 21, 2023
One fish a day keeps all the beauty counsellors away
— Syed Asghar (@sa0074in) August 21, 2023
यूजर्स ने लिए मजे
बयान के सामने आते ही यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बीजेपी पर तंज कसना शुरू कर दिया है। अशोक शेखावत ने लिखा- यह बीजेपी मंत्री की शर्मनाक टिप्पणी है…युवाओं को कैसी बकवास सलाह दे रही है बीजेपी?। एक अन्य ने लिखा- मिड-डे मील में भोजन में ज्ञान की जगह मछली शामिल करें। खाने में अंडा भी नहीं देते। एक अन्य ने लिखा- ये आखिर चल क्या रहा है..। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- दिन में एक मछली सभी सौंदर्य सलाहकारों को दूर रखती है। बता दें कि विजयकुमार गावित पहले एनसीपी का हिस्सा था और कई सालों तक एनसीपी की टिकट पर ही चुनाव लड़ते थे, लेकिन उन्होंने एनसीपी छोड़ 2014 और 2019 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।