News Room Post

Video: ‘जनता केजरीवाल को पीट सकती है, CM की सुरक्षा बढ़ाई जाए’, BJP सांसद मनोज तिवारी ने जानें ऐसा क्यों कहा…

Manoj Tiwari and Kejriwal

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में लगे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता दिल्ली के सीएम केजरीवाल को पीट सकती है। गुजरात की जनता इस कदर पीट सकती है कि उनके आंख फोड़ सकती है उनकी टांगे तोड़ सकती है। मनोज तिवारी ने कहा कि, मैं गृह मंत्रालय से अपील करता हूं कि उनकी सुरक्षा बढ़ा दी जाए। उन्होंने ये बयान एबीपी न्यूज से खास बातचीत के दौरान कही। बता दें कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी इन दिनों गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

बता दें कि मनोज तिवारी ने उस घटना का जिक्र किया है। जिसमें आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव को उन्हीं के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टिकट नहीं मिलने की वजह दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। इसी वाक्या को उन्होंने केजरीवाल की पिटाई से जोड़ दिया।

वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी के इस बयान पर आप सांसद संजय सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने वीडियो ट्वीट कर लिखा,BJP चुनाव तो जीत नहीं सकती अरविंद केजरीवाल की हत्या करने की साज़िश रच रही है। केजरीवाल की आंख फोड़ने और पैर तोड़ने की तैयारी है। चुनाव आयोग गहरी नींद में है।

Exit mobile version