News Room Post

Sunil Jakhar: BJP नेता सुनील जाखड़ ने पाकिस्तान के बारे में किया ऐसा ट्वीट, मचा सकता है घमासान

Sunil Jakhar

नई दिल्ली। कांग्रेस का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामने वाले सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने एक ट्वीट किया है। जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गए है। दरअसल सोमवार को सुनील जाखड़ ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को लेकर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान के सपोर्ट के बारे में लिखा है। भाजपा नेता ने पाकिस्तान को मदद पहुंचाने की बात कही है। उनके इस ट्वीट के बाद अब पार्टी के अंदर घमासान मच सकता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी यूजर्स उनके इस बयान की कड़ी आलोचना कर रहे है। बता दें कि 2022 में उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

अपने ट्वीट में पंजाब भाजपा के नेता सुनील जाखड़ ने लिखा, जैसा कि लाखों लोगों को भोजन की कमी है, वस्तुतः दिवालिया पाकिस्तान को मदद की सख्त जरूरत है। आगे जनखड़ ने कहा कि भारत को शत्रुता के बावजूद संकटग्रस्त पड़ोसी का सपोर्ट करना चाहिए। आइए सद्भावना की भावना का प्रतिदान करें, जिसने करतारपुर कॉरिडोर को संभव बनाया।’

बता दें सुनील जाखड़ कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। पंजाब में उन्हें सीएम फेस के चेहरे के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन पंजाब चुनाव से पहले पार्टी से उनकी लगातार अनबन होती रही। वो हमेशा कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमलावर रहे। हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया और फिर भाजपा के साथ जुड़ गए।

लोगों के रिएक्शन-

लेकिन आज उन्होंने पाकिस्तान के पक्ष में ट्वीट कर कोहराम मचा दिया है। उनके इस ट्वीट के कई सियासी मायने के तौर पर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर कमेंट कर रहे है।

Exit mobile version