News Room Post

UP: BJP विधायक दल के नेता चुने गए योगी आदित्यनाथ, चुनते ही कह दी ये बात…

UP: यूपी के मनोनीत सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि लगातार दूसरी बार एक ही पार्टी का कोई मुख्यमंत्री बना हो... मेरे पास 2017 से पहले कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था और न ही शासन के किसी दायित्व का निर्वाहन किया था। पार्टी ने 2017 में मुझपर विश्वास किया।

Yogi adityanath

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद 25 मई को योगी सरकार का शपथग्रहण है। इससे पहले आज शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर विधायक दल का नेता चुना गया है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर सीट से जीत हासिल की थी। बीते दिन उन्होंने अपनी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया है। इसमें केंद्रीय नेतृत्व ने गृहमंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया है, जबकि झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास उप पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी राजभवन जाएंगे और गवर्नर आनंदीबेन पटेल को चिट्ठी सौंपकर सरकार बनाने का दावा करेंगे। बता दें कि यूपी चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई है। भाजपा ने 270 से ज्यादा सीटें जीती है, जबकि सपा गठबंधन को 125 सीटें मिली। वहीं कांग्रेस 02, बसपा एक सीट मिली है।

यूपी के मनोनीत सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि लगातार दूसरी बार एक ही पार्टी का कोई मुख्यमंत्री बना हो… मेरे पास 2017 से पहले कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था और न ही शासन के किसी दायित्व का निर्वाहन किया था। पार्टी ने 2017 में मुझपर विश्वास किया।

उन्होंने कहा कि, ”उत्तर प्रदेश अगर विकास की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करता है तो यह देश के विकास के लिए भी सहायक होगा। उत्तर प्रदेश देश का छठी सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश है। हमने उत्तर प्रदेश के बजट को 2 लाख करोड़ से 6 लाख करोड़ पर लाने का काम किया।”

वहीं लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में 35 सालों में कभी भी एक पार्टी को दूसरी बार पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जिसने दोनों बार 2/3 से ज़्यादा बहुमत हासिल किया है।

Exit mobile version