News Room Post

Bihar Assembly Election: बिहार चुनाव से पहले भाजपा ने किए कई बड़े बदलाव, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) से पहले शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में कई बड़े बदलाव किए हैं। भाजपा की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई अहम पदों में बदलाव करते हुए नए चेहरों को भी मौका दिया है।

BJP President JP Nadda

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) से पहले शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में कई बड़े बदलाव किए हैं। भाजपा की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई अहम पदों में बदलाव करते हुए नए चेहरों को भी मौका दिया है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जहां कई नए चेहरे को जगह दी गई है तो वहीं कई दिग्गजोंं को बाहर किया गया हैं। दिग्गज नेता राम माधव और अनिल जैन को नई टीम में जगह नहीं मिली है। मुरलीधर राव का नाम भी नई लिस्ट से बाहर है। वहीं सीटी रवि और तरुण चुग नए महासचिव बनाए गए हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बधाई देते हुए कहा है, ‘नई टीम को बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि वे भारत के लोगों की निस्वार्थ भाव से और समर्पण के साथ सेवा कर हमारी पार्टी की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखेंगे। गरीबों को सशक्त बनाने के लिए वे कड़ी मेहनत करेंगे।’

ये बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया, राधा मोहन सिंह, बैजयंत जय पांडा, रघुबर दास, मुकुल रॉय, रेखा वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, डॉ. भारती बेन शियाल, डीके अरुणा, एम चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्टी

ये बने राष्ट्रीय महामंत्री

भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, डी पुरुन्देश्वरी, सीटी रवि, तरुण चुग, दिलीप सैकिया

ये बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

अनिल बलूनी, संजय मयूख, संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी, शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी, नलिन एस कोहली, राजीव चंद्रशेखर, गौरव भाटिया, जफर इस्लाम, टॉम वडक्कन, संजू वर्मा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, इकबाल सिंह लालपुरा, सरदार आरपी सिंह, राज्यवर्धन सिंह राठौर, अपराजिता सारंगी, हिना गावित, गुरुप्रकाश, मम्होनलुमो किकन, नुपूर शर्मा, राजू बिष्ट, केके शर्मा

अन्य पदों पर हुई नियुक्तियां

बीएल संतोष राष्ट्रीय महासचिव संगठन पद पर बरकरार रहेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश, सौदान सिंह और शिव प्रकाश का भी पद बरकरार है। बीजेपी आईटी सेल हेड पद पर अमित मालवीय भी बरकरार हैं। तेजस्वी सूर्या को भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण और किसान मोर्चा का अध्यक्ष राजकुमार चाहर और अनुसूचित जाति मोर्चा का लाल सिंह आर्य और अनुसूचित जनजाति का समीर ओरांव को अध्यक्ष बनाया गया है। जमाल सिद्दीकी को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश अग्रवाल की नियुक्ति हुई है।

Exit mobile version