News Room Post

Kolkata Law Student Gangrape : कोलकाता गैंगरेप मामले में बीजेपी का ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग, जेपी नड्डा ने बनाई जांच समिति

Kolkata Law Student Gangrape : केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने सुकांत मजूमदार को हिरासत में ले लिया। वहीं, नड्डा के द्वारा गठित चार सदस्यीय जांच समिति जल्द ही घटना स्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट बीजेपी अध्यक्ष को सौंपेगी।

नई दिल्ली। कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप मामले में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने इस मामले में चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। यह जांच समिति जल्द ही घटना स्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट बीजेपी अध्यक्ष को सौंपेगी। इस बीच कोलकाता में केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने सुकांत मजूमदार को हिरासत में ले लिया।

#WATCH | West Bengal | Police detain Union Minister and West Bengal BJP President Sukanta Majumdar while he was protesting against the alleged gangrape incident at South Calcutta Law College in Kolkata, on 25th June evening.

He says, "This is the face of democracy in West… pic.twitter.com/TjhDPyOvQg
— ANI (@ANI) June 28, 2025

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ममता बनर्जी के राज में कोई भी, खास तौर पर माता, बहन, दीदी, बेटी सुरक्षित नहीं है। ये आज नहीं बल्कि पिछले 14 सालों से हो रहा है। बंगाल की जनता को आगे आना चाहिए। जब तक ममता बनर्जी को हटाया नहीं जाता, ऐसी घटनाएं नहीं रुकेंगी। ममता बनर्जी आरोपियों को बचा रही हैं। पूरी तृणमूल कांग्रेस पार्टी भ्रष्ट है, देशद्रोही है। वहीं जेपी नड्डा ने जांच समिति में जिन चार लोगों को रखा है उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त सतपाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, लोकसभा सांसद बिप्लव कुमार देब और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा शामिल हैं।

VIDEO | Delhi: BJP MP Sambit Patra (@sambitswaraj) on Kolkata gangrape case, says, "On June 25, a heinous crime took place at Kolkata's law college. There is an outrage across the country over the gangrape of a student. The entire nation is perturbed over what is happening in… pic.twitter.com/BBFmGMrega
— Press Trust of India (@PTI_News) June 28, 2025

उधर, इस पूरे मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना से पूरे देश में दु:ख और आक्रोश है। बंगाल में जो कुछ हो रहा है, उससे पूरा देश व्यथित है। सवाल उठ रहा है कि बंगाल किस ओर बढ़ रहा है। रह-रह कर बंगाल से इस प्रकार की रेप की घटनाएं चाहे वो आरजी मेडिकल कॉलेज मामला हो या कस्बा लॉ कॉलेज का मामला हो, एक ऐसे राज्य से आ रही हैं जहाँ की मुख्यमंत्री एक महिला हैं। पीड़िता ने जो बयान दिया है और उससे पता चलता है कि यह राज्य प्रायोजित क्रूरता है।

Exit mobile version