News Room Post

BJP ने यूपी और बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

MLC Elections in UP and Bihar: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 28 जनवरी को होने वाले विधान परिषद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने अपने 6 और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

BJP Flag

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 28 जनवरी को होने वाले विधान परिषद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने अपने 6 और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं भाजपा ने बिहार विधान परिषद के उपचुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के करीबी पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा (former IAS officer AK Sharma) के साथ तीन और नाम की घोषणा की। इसके अलावा भाजपा ने उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और लक्ष्मण आचार्य को अपना प्रत्याशी बनाया।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें कुंवर मानवेंद्र सिंह, गोविंद नारायण सिंह, सलिल बिश्नोई, अश्वनी त्यागी, डॉ.धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित बनाया है।

 

 

Exit mobile version