News Room Post

West Bengal: गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के बीच BJP कार्यकर्ता का मिला शव, स्वागत समारोह के सभी कार्यक्रम रद्द

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता का शव मिलने से सनसनी मच गई। भाजपा का कार्यकर्ता का नाम अर्जुन चौरसिया बताया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता का शव कोलकाता के काशीपुर इलाके में लटकी हुई मिली है। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि अर्जुन चौरसिया ने आत्महत्या की या फिर किसी ने उनकी हत्या की है। वहीं अब भाजपा कार्यकर्ता का शव मिलने के बाद से राज्य में सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने उनकी हत्या का अंदेशा जताया है।

वहीं भाजपा की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत समारोह के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बंगाल दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर में वो भाजपा कार्यकर्ता के आवास का पर भी जाएंगे।

आपको बता दें कि अर्जुन चौरसिया भारतीय जनता पार्टी युवा मंडल मोर्चा का वाइस प्रेसिडेंट थे। और वो उत्तरी कोलकाता के काशीपुर का रहने वाला था

Exit mobile version