News Room Post

Happy Birthday Lal Krishna Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी 96वां जन्मदिन आज,14 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था राजनैतिक करियर

नई दिल्ली। लालकृष्ण आडवाणी दुनिया का जाना पहचाना नाम है। आडवाणी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। इन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव भी रखी। लालकृष्ण आडवाणी ने भारतीय जनता पार्टी को राजनीति में सबसे ऊपर ले जाने में पूरा योगदान दिया। आडवाणी का आज यानी 8 नवंबर 1927 को जन्म हुआ था। लाल कृष्ण आडवाणी 95 साल के हो गए है। यह कई बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके है। साल 2008 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा चुनावों को आडवाणी के नेतृत्व में लड़ने की घोषणा की थी।  जिसके बाद इनकी जीत हुई जिसमें आडवाणी जी को प्रधानमंत्री बनने का एलान किया गया। आडवाणी का कराची के सिंधी परिवार में जन्म हुआ था। इनके पिता किशनचंद आडवाणी व्यापार का काम करते थे। इनकी माता का नाम ज्ञानी देवी था। बटवारे के बाद इनका परिवार भारत में आकर बस गया था। आइए इनके जन्मदिन पर जानते है इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

लालकृष्ण आडवाणी 7वें उप प्रधानमंत्री रहे

लालकृष्ण आडवाणी ने 1941 में 14 वर्ष की आयु में आरएसएस से जुड़कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। आडवाणी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की स्थापना में लगा दिया। आडवाणी साल 2002 से 2004 तक भारत के 7वें उप प्रधानमंत्री रहे, इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे। साल 2015 में लालकृषण आडवाणी को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।

पीएम मोदी ने दी बधाई

वहीं आडवाणी के जन्मदिन के दौरान पीएम मोदी उनके आवास पर उनसे मिलने पहुंचे है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी से आर्शीवाद भी लिया। इस दौरान देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version