News Room Post

BSP के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय के बेटे ने पीएम मोदी-सीएम योगी के काम को लेकर जो कहा उससे विपक्ष को लग सकती है मिर्ची!

Narendra Modi Yogi Adityanath

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के कद्दावर नेता रहे विधायक रामवीर उपाध्याय (Ramveer Upadhyay) के बेटे चिराग उपाध्याय (Chirag Upadhyay) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। रविवार को चिराग ने आगरा के जयपुर हाउस स्थित भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय में भाजपा नेताओं से मुलाकात की। हालांकि उन्होंने यहां पार्टी की सदस्यता नहीं ली है। लखनऊ में भाजपा की सदस्यता लेंगे। चिराग उपाध्याय ने कहा कि वो पीएम मोदी और योगी सरकार की नीतियों से प्रभावित है। इसलिए भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। चिराग की मां सीमा उपाध्याय फतेहपुर सीकरी से बसपा के टिकट पर सांसद रह चुकी हैं।

चिराग उपाध्याय ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से काफी प्रभावित हूं। मैं राम का भक्त हूं। अब राम मंदिर बनने जा रहा है। मैं भाजपा की विचारधारा से प्रभावित हूं। वैसे तो भाजपा में तीन चार दिन बाद लखनऊ में शामिल होंगे, लेकिन भाजपा में मैं अपनी बात अच्छे से रख सकता हूं। अब मैं इस विचारधारा से जुड़कर देश की सेवा करना चाहता हूं।’

इससे पहले शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रामवीर की मुलाकात की थी। रामवीर उपाध्याय बसपा से निलंबत चल रहे हैं। शनिवार की शाम को करीब छह बजे रामवीर उपाध्याय सीएम से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। पूर्व मंत्री ब्राह्मण समाज के कद्दावर नेता हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाज में उनकी अच्छी  पकड़ भी है। लोकसभा चुनाव से पहले उनकी भाजपा से उनकी करीबी जगजाहिर हुई थी।

Exit mobile version