News Room Post

Champawat bypoll: हो गया साफ! सीएम धामी इस जगह से लड़ेंगे उपचुनाव, कांग्रेस में घमासान जारी

dhami govt

नई दिल्ली। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इतिहास रचते हुए दोबारा सत्ता पर काबिज हो गई। राज्यों में पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर भाजपा ने चुनाव लड़ा और जबदस्त जीत हासिल भी की। लेकिन पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट जीतने में कामयाबी हासिल नहीं कर पाए है और वो खटीमा से चुनाव हार गए थे। उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन चंद कापड़ी ने 7579 मतों से हराया था। आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी 12वें मुख्यमंत्री बनें। इतना ही नहीं, वे उत्तराखंड के लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले राजनेता भी हैं।  इसी बीच अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि सीएम धामी चंपावत से उपचुनाव लड़ेंगे। इसके लिए वो 09 मई को नामांकन भी कर सकते है। इसकी जानकारी चंपावत सीट भाजपा से के मुख्य चुनाव संयोजक और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दी। उन्होंने बताया कि, सीएम धामी  09 मई को भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों ने तैयारी जोर-शोर से कर दी है। उधर सीएम धामी को टक्कर देने के लिए कांंग्रेस की तरफ किस उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतरा जाएगा। इसको लेकर कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। पार्टी में अभी से माथा पच्ची शुरू हो गई है।

बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत का डंका बजाया था, जबकि कांग्रेस पार्टी के खाते में 18 विधानसभा सीट आई थी।

Exit mobile version