News Room Post

Rajasthan: सीएम गहलोत ने निकाली सचिन पायलट के खिलाफ अपनी भड़ास, कह दी ऐसी बात, कांग्रेस में आया तूफान

ashok gehlot and sachin pilot

नई दिल्ली। राजस्थान की राजनीति में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक बार फिर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खटपट की खबरें सतह पर आती हुई नजर आ रही हैं। जिसका खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि सीएम गहलोत ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में किया, जहां उन्होंने मुख्तलिफ मसलों का जिक्र कर अपने साथी सचिन पायलट को निशाने पर लिया है। हालांकि, यह कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब उन्होंने सचिन पर निशाना साधा हो, बल्कि इससे पहले भी वे कई मौकों पर सचिन को आड़े हाथों ले चुके हैं,तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है।

सीएम गहलोत ने क्या कहा?

दरअसल, सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हमारी पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है, लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि वे लोग ऐसा करके कार्यकर्ताओं के बीच फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता सभी के हित के लिए काम कर रहे हैं। बता दें कि ऐसा करके उन्होंने परोक्ष रूप से ही सही, लेकिन सीएम अशोक गहलोत को आड़े हों लिया है। हालांकि, अभी तक अशोक गहलोत के इस वार पर सचिन पायलट की ओर से कोई भी प्रतिवार नहीं किया गया है। बता दें कि सीएम गहलोत यही नहीं रूके। उन्होंने आगे कहा कि ‘कांग्रेस में कुछ लोग कार्यकर्ताओं को यह कहकर भड़का रहे हैं कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान होना चाहिए, जुमला हो गया है यह तो, अरे काई का मान सम्मान , क्या होता है आपने किया है क्या? जानते भी हो क्या होता है मान- सम्मान , सीएम गहलोत यही नहीं रूके , उन्होंने पार्टी में मुख्यमंत्री तक पहुंचने के सफर तक को भी गिना दिया। सीएम ने कहा कि हम मान सम्मान पाते- पाते ही कार्यकर्ता से नेता बने हैं।

इसके साथ ही सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार व आरएसएस जैसे संगठनों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ये लोग देश को विभाजित कर रहे हैं। अपनी विभाजनकारी नीतियों को प्रबल करने की दिशा में काम कर रहे हैं। बहरहाल, इस पूरे प्रकरण में आपका क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। लेकिन, अशोक गहलोत ने अपने इस भाषण के जरिए यह साफ कर दिया है कि कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालात दुरूह चुके हैं। बहरहाल, अब यह दुरूह हालात आगामी दिनों में क्या कुछ रुख अख्तिताय करते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट .कॉम

Exit mobile version