लखनऊ, 18 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार खुशियों और समृद्धि के त्योहार दीपावली को प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के लिए यादगार बनाने को प्रयासरत है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक नई पहल करने जा रहे हैं। दीपावली के पर्व पर मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के प्रमुख साधु-संतों को भावपूर्ण बधाई संदेश के साथ-साथ उनका मुंह भी मीठा कराया जाएगा । इन धार्मिक स्थलों में अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, चित्रकूट, नैमिषारण्य (चक्रतीर्थ), गोरखपुर (गोरक्षपीठ), मेरठ (औघड़नाथ मंदिर), देवीपाटन, प्रयागराज, कौशांबी और सारनाथ समेत उन सभी जनपदों के बड़े धार्मिक स्थल शामिल हैं, जिनकी प्रदेश में बड़े पैमाने पर मान्यता है।
CM Yogi Adityanath : दीपावली पर साधु संतों को सीएम योगी की मिठाई, बधाई संदेश के साथ जा रहा सीएम योगी का उपहार
Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दीपावली से पूर्व इन सभी धार्मिक स्थलों के महंत व अन्य प्रमुख साधु-संतों को मिठाई के रूप में पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की जाएंगी। साथ ही प्रदेश की जनता के लिए उनके आशीर्वाद की कामना की जाएगी।
