News Room Post

Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में ठंड का सितम, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत

Delhi Weather

नई दिल्ली। ठंड और कोहरे की मार से इस वक्त पूरा उत्तर भारत कांप रहा है। देश की राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान जैसे उत्तर भारत के सभी राज्य हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। बीते कई दिनों से पारा लगातार 5 डिग्री से नीचे बना हुआ है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार 6 जनवरी को तो पारा 1.8 डिग्री पर बना हुआ था। लगातार गिरते तापमान से लोग घरों में बंद रहने के लिए मजबूर हो रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। अब IMD (मौसम विभाग) ने बताया है कि कब ठंड के इस कहर से राहत मिलने लगेगी…

Sania Mirza Retirement: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान, आखिरी बार इस टूर्नामेंट में खेलती आएंगी नजर

इस तारीख के बाद ठंड होगी कम

भारत मौसम विज्ञान (IMD) ने लोगों को राहत भरी खबर दी है। IMD ने बताया कि 7 जनवरी, शनिवार से ठंड में थोड़ी राहत मिलने लगेगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो हफ्ते के आखिर तक तापमान इसी तरह का बना रहेगा लेकिन 7 जनवरी के बाद इस लगातार कम हो रहे तापमान से राहत मिलेगी। बता दें, बीते कई दिनों से ठंड ने अपना सबसे विकराल रूप दिखाना शुरू किया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि शिमला, मसूरी, नैनीताल जैसे हिल स्टेशन से भी ज्यादा ठंड इस वक्त देश की राजधानी दिल्ली में पड़ रही है। दिल्ली के कई इलाकों में पारा 2 डिग्री से नीचे जा चुका है।


इन शहरों में 0 डिग्री सेल्सियस तक रहा पारा

मौसम विभाग की मानें तो बीते कुछ समय से बढ़ी बर्फीली हवाओं और कोहरे के चलते दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र का न्यूनतम तापमान में काफी हद तक गिरावट देखी गई। उत्तर प्रदेश में शीतलहर के कहर को देखते हुए 35 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीते दिन शुक्रवार को राजस्थान के बीकानेर में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी। बीकानेर के अलावा चूरू में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मध्य प्रदेश के नौगोंग, छतरपुर जिले में तो तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Exit mobile version