नई दिल्ली। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza Retire) ने एक बड़ा ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। दरअसल, इस टेनिस खिलाड़ी (सानिया मिर्जा) ने प्रोफेशनल टेनिस करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया है। प्रोफेशनल टेनिस करियर से संन्यास का ऐलान करने के साथ ही सानिया मिर्जा ने कहा है कि वो अगले महीने होने जा रहे दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में खेलते हुए नजर आएंगी।
View this post on Instagram
दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में सानिया आखिरी (Sania Mirza Retirement) बार खेलती नजर आएंगी। 19 फरवरी को होने जा रहा ये चैम्पियनशिप उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। दुबई टेनिस चैम्पियनशिप एक WTA 1000 इवेंट हैं।
View this post on Instagram
बीते साल 2022 में ही कर दिया था ऐलान
सानिया मिर्जा अभी महज 36 साल की हैं और उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है। याद हो कि बीते साल 2022 में ही इस टेनिस खिलाड़ी ने ऐलान कर दिया था कि वो जल्द ही खेल से संन्यास का ऐलान करेंगे। सानिया मिर्जा भारत देश की टेनिस स्टार हैं। सानिया डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 रहने चुकी हैं।
View this post on Instagram
पति शोएब मलिक संग चर्चा में रहती है सानिया
बीते साल 2022 में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक काफी चर्चा में रहे। दोनों के बीच तलाक की खबरें सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। हालांकि अब तक इस मामले पर दोनों में से किसी ने भी सामने आकर कुछ नहीं कहा है लेकिन कहा जाता है कि दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली है। सानिया पति शोएब मलिक का घर भी छोड़ चुकी हैं। लोग पहले से ही इस कपल के तलाक की खबरों को लेकर परेशान थे कि अब सानिया मिर्जा का संन्यास का ऐलान चौंकाने वाला है।