News Room Post

Karnataka Elections Results: कर्नाटक चुनाव परिणामों से खिल उठी कांग्रेस, राहुल गांधी का पुराना वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

Karnataka Elections Results: इस वीडियो के साथ कांग्रेस ने जो कैप्शन साझा किया है वो बड़ा दिलचस्प है। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के पीछे के मंत्र को ये वीडियो दर्शाता नजर आता है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है, ''आई एम इनविंसिबल, आई एम सो कॉन्फिडेंट, आई एम अन्सटापेबल टुडे। '' इसका मतलब है कि मैं अजेय हूं, मुझमें भरपूर आत्मविश्वास है, मैं रोकने से भी नहीं रुकने वाला। कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव परिणामों के बीच इस वीडियो को शेयर किया है।

rahul gandhi 12

नए दिल्ली। एक तरफ कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम सामने आ रहे हैं, कांग्रेस को राज्य में पूर्ण एवं स्पष्ट बहुमत मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ परिणामों से खुश कांग्रेस के दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लगा है। देशभर में कांग्रेस नेता इसपर ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर साझा किए गए इस वीडियो में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कुछ वीडियो और तस्वीरें शामिल हैं।

लेकिन इस वीडियो के साथ कांग्रेस ने जो कैप्शन साझा किया है वो बड़ा दिलचस्प है। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के पीछे के मंत्र को ये वीडियो दर्शाता नजर आता है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है, ”आई एम इनविंसिबल, आई एम सो कॉन्फिडेंट, आई एम अन्सटापेबल टुडे। ” इसका मतलब है कि मैं अजेय हूं, मुझमें भरपूर आत्मविश्वास है, मैं रोकने से भी नहीं रुकने वाला। कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव परिणामों के बीच इस वीडियो को शेयर किया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कर्नाटक चुनाव के परिणामों के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस बीच खबर बनाने तक राज्य में कांग्रेस 118 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 73 सीटों, जेडीएस 25 सीटों और अन्य 7 सीटों पर आगे चल रही है। रूझानों के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इस बाबत कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। साथ ही पार्टी सरकार बनाने की तैयारियों में जुट चुकी है। इसलिए विधायक दल की बैठक 14 मई के दिन बुलाई गई है। खबरों के मुताबिक विधायकों की खरीद-फरोख्त न हो इसके लिए कांग्रेस डर रही है। इसी के चलते बेंगलुरु में होटल मिल्टन में 50 कमरे बुक किए गए हैं। जहां कांग्रेस अपने विधायकों को शायद शपथ ग्रहण तक छिपा कर रखेगी।

Exit mobile version