News Room Post

West Bengal: बंगाल चुनाव को लेकर उदित राज को BJP पर निशाना साधना पड़ा महंगा, लोग बोले-अभी भीख मांग रहे थे…

West Bengal: कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) ने बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने ट्विटर के जरिए भाजपा को घेरने की कोशिश की। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस नेता लोगों के निशाने पर आ गए। लोगों ने उनके ट्वीट  को रिट्विट करते हुए उन्हें जमकर खरी खोटी सुना डाली।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा (West Bengal assembly polls) चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जिसके बाद सियासत भी लगातार चरम पर है। सभी पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साधने से चूक नहीं रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) ने बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने ट्विटर के जरिए भाजपा को घेरने की कोशिश की। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस नेता लोगों के निशाने पर आ गए। लोगों ने उनके ट्वीट  को रिट्विट करते हुए उन्हें जमकर खरी खोटी सुना डाली। इतना ही नहीं लोगों ने उदित राज के बहाने पूरी कांग्रेस पार्टी को ही निशाने पर ले लिया।

दरअसल शुक्रवार को कांग्रेस नेता उदित राज ने बंगाल चुनाव के बहाने भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा, बीजेपी बंगाल को कंगाल बनाने के लिए ताक़त झोक रही है।

हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब उदित राज ट्विटर पर  लोगों के निशाने पर आए हो। इससे पहले वह किसान आंदोलन  का समर्थन करने पर और बालाकोट एयरस्ट्राइक को फ़र्जिकल कहने पर विवादों पर फस गए थे। वहीं उदित राज के इस ट्वीट पर लोगों ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उनको खूब खरी खरी सुनाई है। साथ ही उनके बहाने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी क्लास लगा डाली।

Exit mobile version