News Room Post

Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए कांग्रेस ने अपने झंडे से बनाई दूरी, राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलेंगे राहुल गांधी और बाकी नेता

Bharat Jodo Yatra: जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में आज ही कांग्रेस नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का अपना Logo, टैगलाइन और पैम्फलेट जारी कर दिया है। खास बात ये है कि इस दौरान कांग्रेस ने अपने पार्टी के झंडे का इस्तेमाल नहीं किया। इस मौके पर जयराम रमेश ने बताया कि हमने इसके साथ एक वेबसाइट भी लॉन्च की है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी की साख को बचाने के लिए कांग्रेस अब भारतीय तिरंगा का सहारा ले रही है। दरअसल भारत जोड़ो अभियान में कांग्रेसी नेता पार्टी के झंडा का इस्तेमाल नहीं करेंगे। बल्कि भारतीय ध्वज का इस्तेमाल करेंगी। यानि की कांग्रेस के इस अभियान में खुद पार्टी का झंडा और चिन्ह नदारद रहेगा। बता दें कि सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों और प्रमुख हस्तियों के बैठक की थी। उसमें दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच ये बयान भी दिया कि अभियान में तिरंगा का प्रयोग होगा, बल्कि पार्टी  का नहीं। ऐसे में कहा जा सकता है कि पार्टी की मौजूदा खराब स्थिति को देखते हुए आने वाले विधानसभा चुनावों और साल 2014 के मद्देनजर लोगों का ध्यान आर्किषत करने के लिए ये बड़ा कदम उठाया है। इतना ही नहीं  कांग्रेस पार्टी भाजपा की राह पकड़ती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस राष्ट्रवाद के नारे को बुलंद कर रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में आज ही कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jai Ram Ramesh)और दिग्विजय सिंह ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का अपना Logo, टैगलाइन और पैम्फलेट जारी कर दिया है। इस मौके पर जयराम रमेश ने बताया कि हमने इसके साथ एक वेबसाइट भी लॉन्च की है। खास बात ये है कि इस दौरान कांग्रेस ने अपने पार्टी के झंडे का इस्तेमाल नहीं किया। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के लिए गैर भाजपा दलों के लिए गुंजाइश छोड़ना चाहती है कि वो कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान से जुड़े। क्योंकि ऐसे कांग्रेस पार्टी का झंडा नहीं होने पर अन्य दलों का इसमें शामिल होने के लिए आसानी हो सकती है। इसके साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और देशभर में व्यापक संदेश देने के लिए इस यात्रा में कांग्रेस के झंडे की बजाए भारतीय ध्वज को प्राथमिकता देने पर रणनीति बनाई है। हालांकि देखने वाली बात ये होगी जब कांग्रेस की यह यात्रा निकलेगी अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी झंडा नहीं लाने के लिए कहेंगी या उन्हें कैसे रोकेगी। इस पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि,  ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मकसद- इस देश में जो नफरत का माहौल बना हुआ है, भारतीय संविधान के विपरीत व्यवस्था काम कर रही है, महंगाई-बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उसी को लेकर उदयपुर के नवसंकल्प शिविर में भारत जोड़ो यात्रा का प्रस्ताव पारित हुआ था।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी 7 सितंबर से भारत जोड़ो अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान में पार्टी के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की यह पदयात्रा निकाली जाएगी और करीब 5 महीने में पूरी होगी।

Exit mobile version