News Room Post

Koo App पर सवालों के बीच कांग्रेस पोर्टल पर ‘डेटा लीक’, सोशल मीडिया यूज़र ने किया बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। ट्विटर विवाद के बीच स्वदेशी ऐप Koo App की बड़ी धूम है। तमाम लोग ट्विटर छोड़कर Koo पर अपना अकाउंट बना रहे हैं। Koo App में सरकार के मंत्रियों के भी अकाउंट देखे जा रहे हैं। इतना ही नहीं रेलमंत्री पीयूष गोयल ने Koo App से जुड़ने के लिए लोगों से अपील की और इसको लेकर एक ट्वीट किया। वहीं ऐसे में कुछ लोगों द्वारा सवाल उठाया गया कि, Koo App में सुरक्षा के लिहाज से खामियां हैं। विपक्षी दलों ने Koo App पर डाटा लीक होने का आरोप लगाया। हालांकि Koo की तरफ से इस बात को पूरी तरह से खारिज किया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया कैंपेन को मजबूत करने के लिए पांच लाख ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ की भर्ती की घोषणा की थी। लेकिन अब कांग्रेस के इस ऑनलाइन अभियान को लेकर कई अहम खुलासे हुए है। कांग्रेस के इस ऑनलाइन अभियान में कई सिक्योरिटी लूपहोल्स की बात सामने आई हैं। साथ ही वेबसाइट से हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के डेटा लीक होने की आशंका है।

ट्विटर यूजर ‘@rsgovin’ ने इस बारे में खुलासा किया। ट्विटर यूजर @rsgovin ने एक थ्रेड में बताया है कि वेबसाइट पर जिन लोगों ने डाटा डाला है, उनकी निजी जानकारियां खतरे में है। यूजर ने बताया है कि कांग्रेस की इस वेबसाइट के सिक्योरिटी प्रोटोकाल्स इतने कमजोर हैं कि एडमिनिस्ट्रेटर एरिया में भी लॉगइन किया जा सकता है।

बता दें कि 8 फ़रवरी 2021 को राहुल गांधी के एक वीडियो संदेश के साथ इस वेबसाइट को लॉन्च किया गया था।

Exit mobile version