News Room Post

Parliament session: कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल राज्यसभा से सस्पेंड, PM के संबोधन के दौरान सदन में किया था ये कांड

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल (Rajani Patil) राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। रजनी पाटिल पर आरोप है गुरुवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे थे। तब कांग्रेस सांसद पाटिल ने हंगामा करते हुए पीएम मोदी का एक वीडियो अपने मोबाइल से बनाया। फिर उस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसको लेकर रजनी पाटिल पर सख्त एक्शन लिया गया है। जब तक विशेषाधिकार समिति इस पर रिपोर्ट नहीं दे देती है। तब तक रजनी पाटिल पूरे बजट सत्र से निलंबित रहेगी। वहीं राज्यसभा के उपसभापति जगदीप धनखड़ ने भी इस मामले में नाराजगी जताई है। जबकि कांग्रेस पार्टी का कहना है कि बिना जांच किए कार्यवाही सही नहीं है।

वहीं राज्यसभा से निलंबित होने पर कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने इन आरोपों को सिरे खारिज कर दिया। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि मैंने इस तरह का कोई वीडियो क्लिप वायरल नहीं किया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने इस मामले में कहा कि रजनी पाटिल को सफाई पेश करने का मौका क्यों नहीं दिया गया।

रजनी अशोक पाटिल के निलंबन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का रिएक्शन

उधर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल को सस्पेंड करने पर प्रतिक्रिया दी है। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस के नेताओं ने सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाया है लेकिन आज जो निर्देश उपराष्ट्रपति महोदय ने दिया। वो इस बात का संकेत है कि सदन गरिमा राष्ट्रीय की गरिमा है सविधान के प्रति हम सब की प्रतिज्ञा है वो उसका प्रतिबिंब है इसीलिए आज उपराष्ट्रपति ने जो कार्रवाई उस हम सब समर्थन करते है।

Exit mobile version