News Room Post

Karnataka: ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत से राज्य में सियासी बवाल, कांग्रेस ने मांगा मंत्री ईश्वरप्पा का इस्तीफा

नई दिल्ली। कर्नाटक में ठेकेदार संतोष पाटिल (Contractor Santosh Patil) की मौत के बाद राज्य की सियासत गर्मा गई है। मंगलवार को बेलगावी का ठेकेदार संतोष पाटिल उडुपी (Udupi) के एक होटल में मृत पाए गए है। पुलिस के अनुसार, संतोष पाटिल का शव प्राइवेट लॉज के एक कमरे में मिला है। बताया जा रहा है कि इस कमरे के बगल में ही संतोष पाटिल के मित्र भी ठहरे हुए थे। वहीं संतोष पाटिल की मौत का आरोप कर्नाटक सरकार में मंत्री के एस ईश्वरप्पा (KS Eshwarappa) पर लग रहे है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री ईश्वरप्पा पर संतोष पाटिल ने 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। वहीं, इस दौरान एक बात और सामने आई है कि अपने कथित व्हाट्सएप मैसेज में, संतोष पाटिल ने मंत्री को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। संतोष पाटिल की मौत की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस राज्य की भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई है और इस मामले में मंत्री ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग कर रही है।

कांग्रेस के आरोप मंत्री ईश्वरप्पा की प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस के आरोप को सिरे खारिज कर दिया है। ईश्वरप्पा ने बताया कि, ”वह मृतक को नहीं जानते थे। जिस व्यक्ति ने मुझ पर (भ्रष्टाचार का) आरोप लगाया था, उसके खिलाफ मैंने मानहानि का मामला दर्ज कराया था। उसे कोर्ट में लड़ना चाहिए था, मेरा उसकी (ठेकेदार संतोष पाटिल की) आत्महत्या से कोई लेना-देना नहीं है। मैं उनसे नहीं मिला हूं, मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं है।”

कर्नाटक में ठेकेदार की मौत के बाद राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला-

उधर, संतोष पाटिल की मौत को लेकर कांग्रेस पार्टी ईश्वरप्पा पर हमलावर हो गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ठेकेदार द्वारा कथित तौर पर खुदकुशी करने को लेकर कर्नाटक सरकार पर हमला साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, कर्नाटक में 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार ने अपने ही कार्यकर्ता की जान ले ली। उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित का पीएम से गुहार लगाने पर भी कोई जवाब नहीं आया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी और सीएम पर मिले होने के भी आरोप लगाए।

गौरतलब है कि इससे पहले मृतक संतोष पाटिल ने मंत्री  ईश्वरप्पा पर अपने द्वारा किए गए कार्यों पर कमीशन की मांग करने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। पाटिल के इस आरोप के बाद कर्नाटक की सियासत में बवाल मच गया था।

Exit mobile version