News Room Post

Modi Shown As Ravan: लालू की पार्टी आरजेडी के PM मोदी पर बिगड़े बोल, बैनर में रावण और कंस से तुलना की

lalu yadav and pm modi

पटना। लालू यादव की पार्टी आरजेडी के बोल अब पीएम नरेंद्र मोदी के लिए बिगड़े हैं। आरजेडी ने मोदी को रावण और कंस बताया है। वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार को राम और कृष्ण बताया गया है। मोदी के खिलाफ बोल बिगाड़ने का काम आरजेडी ने एक बैनर के जरिए किया है। इस बैनर को पटना में आरजेडी के दफ्तर के बाहर लगाया गया है। बता दें कि मोदी के खिलाफ विपक्षी नेताओं के बोल कई बार पहले भी बिगड़े हैं। यहां तक कि किसान आंदोलन के दौरान तो मोदी की मौत की कामना तक आंदोलनकारियों में से कुछ ने की थी।

पीएम मोदी के खिलाफ आरजेडी का विवादित पोस्टर।

 

मोदी के खिलाफ आरजेडी के दफ्तर के बाहर जो बैनर लगाया गया है। उसमें रामायण काल में राम और रावण के बीच युद्ध होते दिखाया गया है। वहीं, महाभारत काल में भगवान कृष्ण और कंस के बीच जंग की बात कही गई है। दोनों ही देवताओं के लिए विजयी भव: लिखा गया है। वहीं, बैनर में सबसे नीचे नीतीश कुमार, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अन्य विपक्षी नेताओं के साथ मोदी को दिखाया गया है। इस बैनर में विपक्षी नेताओं की तस्वीर में विजयी भव: लिखा गया है। बैनर को आरजेडी की महिला शाखा की प्रदेश महासचिव पूनम राय की तरफ से लगाया गया है। इस बैनर के लगने से अब बिहार में जेडीयू-आरजेडी गठबंधन और बीजेपी के बीच सियासी बयानों की जंग तेज हो सकती है।

बता दें कि मोदी के खिलाफ बोल बिगड़ने का ये पहला मामला नहीं है। गुजरात में सीएम रहते सोनिया गांधी ने मोदी को मौत का सौदागर कहा था। इसके बाद राहुल गांधी ने उनके लिए खून का दलाल और चौकीदार चोर है का नारा दिया था। कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने मोदी को चायवाला और नीच तक कह दिया था। हालांकि, मोदी के खिलाफ ये सारे नारे विपक्ष और खासकर कांग्रेस के लिए ही दिक्कत का सबब बन गए। विपक्ष को मोदी ने 2014 और 2019 के लोकसभा में शिकस्त दी थी।

Exit mobile version