News Room Post

Chandrayaan 3: ‘चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित करें और…’, स्वामी चक्रपाणि का अजीबोगरीब बयान

Chandrayaan 3: स्वामी चक्रपणि महाराज ने इस पूरी घटना पर कहा कि, ' पहले चांद पर जिहादी मानसिकता के लोग पहुंचे हैं, लिहाजा अब इसे हिंदू राष्ट्र घोषित करेंगे। इसके अलावा शिवशक्ति प्वाइंट को राष्ट्र की राजधानी घोषित किया जाए।

नई दिल्ली। 14 जुलाई को लॉन्च हुई चंद्रयान-3 ने गत 23 अगस्त को चंद्रमा के साउथ पॉल पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच चुकी है। भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना है। इससे पहले आज तक कोई भी चंद्रमा के दक्षिणी पर नहीं पहुंचा था। हालांकि, भारत से पहले रूस ने अपने लूना मिशन को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर भेजने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी यह कोशिश नाकाम साबित हुई, लिहाजा भारत यह कारनामा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।

बता दें कि जिस चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। उस वक्त पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने साउथ अफ्रीका से जोहान्सबर्ग में थे, लेकिन वहां से भी वो इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति ने भी पीएम मोदी को बधाई। उधर, बधाइयों का सिलसिला अभी-भी जारी है। वहीं, इस पूरे मसले को लेकर स्वामी चक्रपणि महाराज का इस पूरे मसले पर अजीबोगरीब बयान सामने आया है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।

बता दें कि स्वामी चक्रपणि महाराज ने इस पूरी घटना पर कहा कि, ‘ पहले चांद पर जिहादी मानसिकता के लोग पहुंचे हैं, लिहाजा अब इसे हिंदू राष्ट्र घोषित करेंगे। इसके अलावा शिवशक्ति प्वाइंट को राष्ट्र की राजधानी घोषित किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि बीते दिनों स्वदेश लौटने के बाद वैज्ञानिकों को संबोधित करने के क्रम में पीएम मोदी उस जगह को शिवशक्ति प्वाइंट नाम दिया है, जहां चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हुई है। उन्होंने कहा कि अगर संभव हुआ, तो शिवशक्ति प्वाइंट पर शिवजी, गणेश और मां पार्वती का भव्य मंदिर बनाएंगे। वहीं, स्वामी चक्रमणि त्रिपाठी के इस बयान के बाद हर किसी के होश फाख्ता हो रहे हैं। उधर, इसरो वैज्ञानिक अब चांद के बाद सूर्य के अध्ययन के लिए सूर्ययान की लॉन्चिंग तैयारी में जुट चुका है।

Exit mobile version