नई दिल्ली। 1971 भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए वीरों की याद में देशभर में विजय पर्व मनाया जा रहा है। भारत-पाक युद्ध के 50 साल पूरे होने पर देशभर में शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। मंगलवार को नई दिल्ली में भी विजय पर्व समापन समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे थे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान ने अपनी सेना का एक तिहाई, नौसेना का आधा और वायु सेना का एक चौथाई हिस्सा खो दिया था। 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों का आत्मसमर्पण विश्व इतिहास का एक ऐतिहासिक आत्मसमर्पण था।
आपको बता दें कि 1971 युद्ध के दौरान पाकिस्तान से मोर्चा लेने वाले जवानों में कर्नल होशियार सिंह का भी नाम था। कर्नल होशियार सिंह का जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले के सिसान गांव में हुआ था। युद्ध के दौरान वे घायल अवस्था में भी अपने सैनिकों का हौसला बढ़ा रहे थे और पाकिस्तान के सैनिकों पर हर हाल में हावी होना चाहते थे। जिसमें वे कामयाब भी हुए थे। वे उन वीर सैनिकों में शामिल थे, जिन्हें अपने जीवनकाल में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। वहीं जब कर्नल होशियार सिंह की पत्नी से राजनाथ सिंह मिले तो उन्होंने पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
Defence Minister Rajnath Singh touched the feet of wife of Colonel Hoshiar Singh who was decorated with Param Vir Chakra for exhibiting exemplary courage in the 1971 war. The Defence Minister met her at Vijay Parv Samapan Samaroh in New Delhi today. pic.twitter.com/tjm9oakyKm
— ANI (@ANI) December 14, 2021
दरअसल मौका था विजय पर्व के समापन समारोह का! यहां पर कई पूर्व सैनिक और शहीदों का परिवार इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान जब कार्यक्रम खत्म होने वाला था तो राजनाथ सिंह ने जवानों के परिजनों से मुलाक़ात की। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कर्नल होशियार सिंह की पत्नी भी पहुंची थी। जब रक्षामंत्री राजनाथ कर्नल की पत्नी के पास पहुंचे तो रक्षामंत्री ने कर्नल की पत्नी के पैर छुकर आशीर्वाद लिया।
India’s victory in the 1971 war proved to be the most imp victory in world history. Pakistan had lost one-third of its Army, half of its Navy &one-fourth of its Air Force in this war. The surrender of 93,000 Pak soldiers was a historic surrender in world history: Defence Minister pic.twitter.com/AxIew3HRl2
— ANI (@ANI) December 14, 2021
इतना ही नहीं, सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “आप हमारे देश की सीमाओं सहित हमारी एकता और अखंडता के रक्षक रहे हैं। आज हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश चैन की नींद सोता है क्योंकि जैसे लोग जागते रहते हैं। देश के प्रति आपका बलिदान चुकाया नहीं जा सकता।”
सौगंध हमें इस मिट्टी की, हम देश नहीं झुकने देंगे!
आज दिल्ली में विजय पर्व के समापन समारोह में देश के विभिन्न इलाक़ों से लाई गई मिट्टी के मिश्रण को माथे से लगाया।
देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी भारतीयों की ज़िम्मेदारी है। pic.twitter.com/QSP1gZZwlX
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 14, 2021
सौगंध हमें इस मिट्टी की, हम देश नहीं झुकने देंगे!
आज दिल्ली में विजय पर्व के समापन समारोह में देश के विभिन्न इलाक़ों से लाई गई मिट्टी के मिश्रण को माथे से लगाया।
देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी भारतीयों की ज़िम्मेदारी है। pic.twitter.com/QSP1gZZwlX
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 14, 2021