newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

1971 Indo-Pak war: विजय पर्व में पहुंची कौन है ये महिला, जिनका पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह?

1971 Indo-Pak war: इसी दौरान जब कार्यक्रम खत्म होने वाला था तो राजनाथ सिंह ने जवानों के परिजनों से मुलाक़ात की। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कर्नल होशियार सिंह की पत्नी भी पहुंची थी। जब रक्षामंत्री राजनाथ कर्नल की पत्नी के पास पहुंचे तो रक्षा मंत्री ने कर्नल की पत्नी के पैर छुकर आशीर्वाद लिया।

नई दिल्ली। 1971 भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए वीरों की याद में देशभर में विजय पर्व मनाया जा रहा है। भारत-पाक युद्ध के 50 साल पूरे होने पर देशभर में शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। मंगलवार को नई दिल्ली में भी विजय पर्व समापन समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे थे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान ने अपनी सेना का एक तिहाई, नौसेना का आधा और वायु सेना का एक चौथाई हिस्सा खो दिया था। 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों का आत्मसमर्पण विश्व इतिहास का एक ऐतिहासिक आत्मसमर्पण था।

Rajnath singh

आपको बता दें कि 1971 युद्ध के दौरान पाकिस्तान से मोर्चा लेने वाले जवानों में कर्नल होशियार सिंह का भी नाम था। कर्नल होशियार सिंह का जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले के सिसान गांव में हुआ था। युद्ध के दौरान वे घायल अवस्था में भी अपने सैनिकों का हौसला बढ़ा रहे थे और पाकिस्तान के सैनिकों पर हर हाल में हावी होना चाहते थे। जिसमें वे कामयाब भी हुए थे। वे उन वीर सैनिकों में शामिल थे, जिन्हें अपने जीवनकाल में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। वहीं जब कर्नल होशियार सिंह की पत्नी से राजनाथ सिंह मिले तो उन्होंने पैर छूकर आशीर्वाद लिया।


दरअसल मौका था विजय पर्व के समापन समारोह का! यहां पर कई पूर्व सैनिक और शहीदों का परिवार इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान जब कार्यक्रम खत्म होने वाला था तो राजनाथ सिंह ने जवानों के परिजनों से मुलाक़ात की। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कर्नल होशियार सिंह की पत्नी भी पहुंची थी। जब रक्षामंत्री राजनाथ कर्नल की पत्नी के पास पहुंचे तो रक्षामंत्री ने कर्नल की पत्नी के पैर छुकर आशीर्वाद लिया।

इतना ही नहीं, सुरक्षा बलों  की सराहना करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “आप हमारे देश की सीमाओं सहित हमारी एकता और अखंडता के रक्षक रहे हैं। आज हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश चैन की नींद सोता है क्योंकि जैसे लोग जागते रहते हैं। देश के प्रति आपका बलिदान चुकाया नहीं जा सकता।”