News Room Post

MCD Election 2022: दिल्ली के 250 वार्ड का सियासी संग्राम, इस दिन होंगे MCD के इलेक्शन, चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान

MCD Eleection

नई दिल्ली। दिल्ली के सभी 250 वार्डों में वर्तमान में बीजेपी का कब्जा है। इनके कार्यकाल का समापन मई में ही हो चुका था। ऐसी स्थिति में राजधानी दिल्ली के सभी वार्डों में नए पार्षदों की नियुक्ति के लिए चुनाव कराए जाने हैं। बता दें कि एमसीडी चुनाव के लिए पूरा खाका तैयार किया जा चुका है। जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। वहीं, दिल्ली चुनाव आयोग आयुक्त विजय देव के मुताबिक, एससी के लिए 42 सीटों में से 21 सीटें एससी महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।  दिल्ली में परिसीमन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी हैं। मतदान केंद्रों की रूपरेखा तैयार की जा चुकी हैं। आइए, जानते हैं कब होंगे दिल्ली में एमसीडी चुनाव।

बता दें कि 4 दिसंबर को दिल्ली में एमसीडी के चुनाव होने हैं। 7 दिसंबर को आएंगे एमसीडी चुनाव के नतीजे। वहीं, 7 नवंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। इस बार बैलेट पेपर पर उम्मीदवार की फोटो भी लगी होंगी। 104 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चुनाव आयुक्त ने कहा कि नगर निगम के सभी पार्षदों के कार्यकाल मई में ही पूरे हो चुके हैं। अब हम निगम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बार निगम चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा। इसके साथ ही 42 सीट एससी कोटे के तरह आरक्षित हैं। सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारियों की सहायता करने की जिम्मेदारी दी गई है।

एमसीडी चुनाव के मद्देनजर सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। विगत सप्ताह में भी सभी वार्डों में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। आज से चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। पहले दिल्ली में 272 वार्ड थे, जिसे बाद में घटाकर 250 कर दिया गया। 104 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। उधर, दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर होगी। दोनों ही दलों के अपने-अपने मुद्दे हैं, लेकिन किसके मुद्दे कितने कारगर साबित हो पाते हैं। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा।

Exit mobile version