News Room Post

दिल्ली पुलिस ने बताया जेएनयू मामले का सच, कोड वर्ड्स से हुआ जेएनयू लाल

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जेएनयू की हिंसा के बारे में अहम जानकारी दी है। उसके मुताबिक ये पूरा ऑपरेशन कोड वर्ड्स से चलाया गया। वाट्सएप्प चैट से इस बात की जानकारी मिली। डीसीपी मनदीप सिंह रंधावा, पीआरओ दिल्ली पुलिस ने बताया कि कल 5 बजे के करीब दिल्ली पुलिस को जेएनयू में झगड़े की खबर मिली।

पहले दो समूह मर झगड़ा चल रहा था। सिक्योरिटी जेएनयू की अपनी है, पर उनके नियंत्रण के बाहर था। इस कॉल में बताया गया था कि होस्टल के बाहर कुछ स्टूडेंट्स झगड़ रहे हैं। पुलिस कीएडमिन ब्लॉक के पास थी। झगड़ा वहां से दूर कैंपस में हुआ।

अब तक चार FIR दर्ज हुई है। सभी 34 घायल थे डिस्चार्ज हो गए हैं। पुलिस कॉल मिलते ही मौके पर पहुँची। परमिशन मिलते ही पुलिस मौके पर थी, स्तिथि कंट्रोल की। कोड वर्ड और जो वीडियो क्लिप मिले हैं उन पर जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक हिंसा 3.45 पर शुरू हुई। शुरुआत पेरियार छात्रावास से हुई। करीब 50 लोग नकाब लगाकर घुसे। उनके हाथ मे रॉड थी। इस दौरान पुलिस की वैन को भी डैमेज किया गया।

Exit mobile version