News Room Post

Shraddha Case: श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम, दाखिल की 6 हजार से भी अधिक पन्नों की चार्जशीट

shraddha valkar murder accused aaftab poonawala

नई दिल्ली। जिस श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। हर किसी की रूह कांप गई थी। रोंगटे खड़े हो गए थे। आज उसी मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। जी हां…आपको बता दें कि आज दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। यह आरोपपत्र 6 हजार से भी अधिक पन्नों का है। आरोपपत्र में आरोपी आफताब पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसे लेकर आगामी दिनों में कोर्ट में सुनवाई भी होगी। यहां हैरान करने वाली बात है कि आरोपी आफताब खुद अपने वकील को अपना आरोपपत्र नहीं दिखाना चाहता है। मामले के प्रकाश में आने के 75 दिनों के बाद यह आरोपपत्र दायर किया गया है, जिसमें आरोपी के कुकृत्य के संदर्भ में विस्तृत जानकारी समाहित की गई है। आरोपपत्र में आफताब के नार्को टेस्ट से लेकर पॉलीग्राफ टेस्ट तक की जानकारी भी समाहित की गई है।

गौरतलब है कि दिल्ली के महरौली इलाके में रहने वाले आरोपी आफताब ने अपने लिव इन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसके 35 टुकड़े कर उसे महरौली के जंगलों में फेंक दिया था। पुलिस ने इनमें से कई टुकड़ों को बरामद किया था। जिसके डीएनए की मिलान श्रद्धा के पिता से हुआ है। वहीं, पुलिस पूछताछ में भी आरोपी अपना गुनाह कबूल कर लिया था, लेकिन पुलिस के लिए उसके खिलाफ सबूत जुटाना एक बड़ी चुनौती थी।

अब ऐसी स्थिति में जिस तरह श्रद्धा के टुकड़ों का डीएनए का मिलान उसके पिता से हुआ तो उसके खिलाफ एक ब़ड़ा सबूत हाथ लगा है। बता दें कि पुलिस ने आफताब की निशानदेही पर इन टुकड़ों को बरामद किए थे। पुलिस ने 12 नवंबर को आफताब को गिरफ्तार किया था। आरोपी अभी दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में बंद है। अब ऐसे में आगामी दिनों में उसके खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version