Connect with us

देश

Shraddha Case: श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम, दाखिल की 6 हजार से भी अधिक पन्नों की चार्जशीट

Shraddha Case: यहां हैरान करने वाली बात है कि आरोपी आफताब खुद अपने वकील को अपना आरोपपत्र नहीं दिखाना चाहता है। मामले के प्रकाश में आने के 75 दिनों के बाद यह आरोपपत्र दायर किया गया था, जिसमें आरोपी के संदर्भ में विस्तृत जानकारी समाहित की गई है।

Published

shraddha valkar murder accused aaftab poonawala

नई दिल्ली। जिस श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। हर किसी की रूह कांप गई थी। रोंगटे खड़े हो गए थे। आज उसी मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। जी हां…आपको बता दें कि आज दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। यह आरोपपत्र 6 हजार से भी अधिक पन्नों का है। आरोपपत्र में आरोपी आफताब पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसे लेकर आगामी दिनों में कोर्ट में सुनवाई भी होगी। यहां हैरान करने वाली बात है कि आरोपी आफताब खुद अपने वकील को अपना आरोपपत्र नहीं दिखाना चाहता है। मामले के प्रकाश में आने के 75 दिनों के बाद यह आरोपपत्र दायर किया गया है, जिसमें आरोपी के कुकृत्य के संदर्भ में विस्तृत जानकारी समाहित की गई है। आरोपपत्र में आफताब के नार्को टेस्ट से लेकर पॉलीग्राफ टेस्ट तक की जानकारी भी समाहित की गई है।

aaftab and shraddha murder case

गौरतलब है कि दिल्ली के महरौली इलाके में रहने वाले आरोपी आफताब ने अपने लिव इन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसके 35 टुकड़े कर उसे महरौली के जंगलों में फेंक दिया था। पुलिस ने इनमें से कई टुकड़ों को बरामद किया था। जिसके डीएनए की मिलान श्रद्धा के पिता से हुआ है। वहीं, पुलिस पूछताछ में भी आरोपी अपना गुनाह कबूल कर लिया था, लेकिन पुलिस के लिए उसके खिलाफ सबूत जुटाना एक बड़ी चुनौती थी।

Shraddha Murder Case

अब ऐसी स्थिति में जिस तरह श्रद्धा के टुकड़ों का डीएनए का मिलान उसके पिता से हुआ तो उसके खिलाफ एक ब़ड़ा सबूत हाथ लगा है। बता दें कि पुलिस ने आफताब की निशानदेही पर इन टुकड़ों को बरामद किए थे। पुलिस ने 12 नवंबर को आफताब को गिरफ्तार किया था। आरोपी अभी दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में बंद है। अब ऐसे में आगामी दिनों में उसके खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement