News Room Post

गली में युवक ने थूका तो महिला की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

Delhi Police

नई दिल्ली। गली में थूकना एक युवक को बहुत महंगा पड़ा। महिला सफाईकर्मी द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना पूर्वी दिल्ली जिले के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र की है। घटना न्यू अशोक नगर के डी ब्लाक में घटी। शिकायतकर्ता महिला इसी गली में बुधवार को सफाई करने पहुंची थी। उसी वक्त युवक ने थूका और वहां से चला गया।


थूकने से जब महिला ने रोका तो आरोपी ने उससे बहस भी की। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना की मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना के संकट से दिल्ली में दिल्ली में अब तक 1640 मामले सामने आ चुके हैं और 38 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में दो दिनों तक नए मामलों में कमी के बाद गुरुवार को फिर से उछाल देखा गया है। दिल्ली में लगातार दो दिनों तक कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आई थी लेकिन गुरुवार को जोरदार झटका लगा।

14 अप्रैल को पहली बार दिल्ली में नए मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। 13 अप्रैल नए मामलों की संख्या 356 थी, जो 14 अप्रैल को घटकर 51 हो गई और 15 अप्रैल को इससे भी कम सिर्फ 17 नए मामले दर्ज किए गए, लेकिन 16 अप्रैल को फिर से उछाल आया और 62 नए मामले दर्ज हुए।

वहीं पूरे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या अब 13 हजार के पार चली गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि, देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,387 हो गई है। जिसमें 437 लोगों की जान गई हैं। हालांकि इसमें 1749 लोग ठीक हुए हैं।

Exit mobile version