गली में युवक ने थूका तो महिला की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

पूरे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या अब 13 हजार के पार चली गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि, देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,387 हो गई है। जिसमें 437 लोगों की जान गई हैं। हालांकि इसमें 1749 लोग ठीक हुए हैं।

Avatar Written by: April 17, 2020 9:24 am
Delhi Police

नई दिल्ली। गली में थूकना एक युवक को बहुत महंगा पड़ा। महिला सफाईकर्मी द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना पूर्वी दिल्ली जिले के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र की है। घटना न्यू अशोक नगर के डी ब्लाक में घटी। शिकायतकर्ता महिला इसी गली में बुधवार को सफाई करने पहुंची थी। उसी वक्त युवक ने थूका और वहां से चला गया।

Delhi Police
थूकने से जब महिला ने रोका तो आरोपी ने उससे बहस भी की। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना की मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना के संकट से दिल्ली में दिल्ली में अब तक 1640 मामले सामने आ चुके हैं और 38 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में दो दिनों तक नए मामलों में कमी के बाद गुरुवार को फिर से उछाल देखा गया है। दिल्ली में लगातार दो दिनों तक कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आई थी लेकिन गुरुवार को जोरदार झटका लगा।

Corona delhi

14 अप्रैल को पहली बार दिल्ली में नए मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। 13 अप्रैल नए मामलों की संख्या 356 थी, जो 14 अप्रैल को घटकर 51 हो गई और 15 अप्रैल को इससे भी कम सिर्फ 17 नए मामले दर्ज किए गए, लेकिन 16 अप्रैल को फिर से उछाल आया और 62 नए मामले दर्ज हुए।

chennai corona

वहीं पूरे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या अब 13 हजार के पार चली गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि, देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,387 हो गई है। जिसमें 437 लोगों की जान गई हैं। हालांकि इसमें 1749 लोग ठीक हुए हैं।