News Room Post

Delhi Flood: दिल्ली में बारिश हुई विकराल, तो बीजेपी का गरमाया पारा, साधा केजरीवाल सरकार पर निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है, तो वहीं यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से दिल्लीवासियों को बेशुमार दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस सहित सभी संस्थानों को बंद कर दिया गया है। निजी संस्थानों में कर्मचारियों को घर से ही काम करने की सलाह दी जा रही है। बीते दिनों सीएम अरविंद केजरीवाल प्रेसवार्ता में बिना किसी लागलपेट के यह स्वीकार कर चुके हैं कि हमारी दिल्ली इस बाढ़ से निपटने के लिए तैयार नहीं है। इससे पहले 1978 में दिल्लीवासियों कों ऐसी विपदा का सामना करना पड़ा था।

वहीं, आज कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। हालांकि, इस स्थिति से निपटने के लिए बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच राजनीति का तड़का भी अलग से लगाया जा रहा है। आप और बीजेपी एक दूसरे पर हमलावर हैं। आज इसी कड़ी में बीजेपी गौरव भाटिया ने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली की मौजूदा स्थिति को लेकर जोरदार हमला बोला। आइए, आगे कि रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।

बीजेपी ने साधा आप पर निशाना

बता दें कि यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर बीजेपी नेता  गौरव भाटिया ने कहा कि, ‘पिछले 9 वर्षों में यमुना को साफ करने के लिए 6,800 करोड़ रुपये खर्च हुए। ये जो डिसिल्टिंग का काम है इरिगेशन डिपार्टमेंट के अंतर्गत आता है। तो पहले ये बताइए कि आप यमुना की डिसिल्टिंग क्यों नही कर पाए? पिछले साल भी भाजपा ने ये मुद्दा उठाया और आपसे पूछा कि डिसिल्टिंग क्यों नहीं हो रही है? इससे बाढ़ आने का खतरा है, लेकिन आपने उसका संज्ञान भी नहीं लिया। आज प्रदेश में सरकार आप की, दिल्ली जल बोर्ड आप का, MCD आप का इसके बाद भी दोषारोपण दूसरों पर… ऐसा क्यों?

इसके अलावा दिल्ली में भारी बारिश की वजह से जल संकट भी गहरा गया है, जिससे आम लोगों को बेशुमार दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।  जिसे लेकर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आप सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ‘दिल्ली में जल संकट आया है और आम आदमी पार्टी के नेता व मंत्री बता रहे हैं कि गलती हरियाणा सरकार की है। भारतीय सेना जो दिन रात जनता की सेवा में लगी है वह षड्यंत्र कर रही है, केंद्र सरकार, LG साहब और NDRF की टीमें षड्यंत्र कर रही है और ‘शीशमहल’ में बैठकर जो AC का आनंद ले रहा है, वह मुख्यमंत्री सही है।

Exit mobile version