News Room Post

Maharashtra: पूर्व CM फडणवीस आए कोरोना की चपेट में, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

devendra fadnavis

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से 4,000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे है। वहीं कई राजनेता समेत बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके है। इसी बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडवीस भी कोविड-19 की चपेट आ गए है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। बता दें कि इससे पहले भी देवेंद्र फडणवीस साल 2020 में कोरोना की चपेट में आ चुके है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

देवेंद्र फडवीस ने ट्वीट कर दी जानकारी-

उन्होंने लिखा, मैं कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया हूं, जिसके बाद मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। साथ ही देवेंद्र फडवीस ने अपील की, जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोविड जांच करा लें।

बता दें कि रविवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,270 नए मामले आए है। वहीं बीते दिन इसी अवधि में यहां 3,962 मामले दर्ज किए गए थे। इस दौरान 15 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवाई है। जिसके बाद देशभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,692 हो गई है। इसी बीच, देश के सक्रिय मामले बढ़कर 24,052 हो गए, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.06 प्रतिशत है। इसी अवधि में 2,619 रोगियों के ठीक होने से रिकवर होने वालों की संख्या बढ़कर 4,26,28,073 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.73 प्रतिशत है।


इस बीच, दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1.03 प्रतिशत हो गई है, जबकि देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 0.84 प्रतिशत है। साथ ही इसी अवधि में, कुल 4,13,699 टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 85.26 करोड़ से अधिक हो गई। रविवार की सुबह तक, देश का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 194.09 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,47,42,189 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया।

 

Exit mobile version