News Room Post

UP Election Results 2022: दलबदलू स्वामी प्रसाद के बाद अब धर्म सिंह सैनी को मिला झटका, BJP प्रत्याशी ने दी शिकस्त

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत 5 पांच राज्यों के आज चुनावी नतीजे घोषित किए जा रहे है। रूझानों से लगभग तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा का कमल खिलाता दिख रहा है, जबकि सपा की साइकिल को जनता ने अस्वीकार कर दिया है इसके अलावा रूझानों में बसपा और कांग्रेस की स्थिति बेहद ही खराब होते दिख रही है। भाजपा को जीत का जादुई को पार कर चुकी है।अब तक 250 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।  उधर, इस भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमाल करने के साथ इतिहास भी रचने में कामयाब हो गए है। जानकारी के लिए बता दें कि 37 साल बाद भाजपा का कोई नेता दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने में कामयाब रहा है। इससे पहले साल 1985 में एनडी तिवारी दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने में सफल रहे थे और तकरीबन तीन दशक बाद भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने में कामयाब हो पाया है।

वहीं चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन छोड़कर सपा की साइकिल पर सवार होने वाले धर्म सिंह सैनी को जनता ने बाहर का रास्‍ता दिखाया है, दरअसल धर्म सिंह सैनी अपनी विधानसभा सीट हार गए है। बता दें कि, सैनी नकुड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। उन्हें भाजपा कैंडिडेट मुकेश चौधरी ने 328 मतों से पटखनी दी है।

वहीं फाजिलनगर से सपा से चुनावी मैदान में उतरे स्‍वामी प्रसाद मौर्य को भी हार का सामना करना पड़ा है। वह अपनी फाजिलनगर सीट भी नहीं बचा सके। भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र कुशवाहा ने इस सीट से जीत दर्ज हासिल की है। बता दें यूपी की योगी सरकार में मंत्री रहे स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने चुनाव से एन वक्त पहले भाजपा का साथ छोड़ सपा की साइकिल पर सवार हो गए थे। लेकिन वह अपनी सीट भी नहीं बचा सके।

Exit mobile version