News Room Post

Dibrugarh Will Be The Second Capital Of Assam : डिब्रूगढ़ होगी असम की दूसरी राजधानी, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ऐलान

Dibrugarh Will Be The Second Capital Of Assam : देश में कई पहाड़ी राज्य ऐसे हैं जिनकी एक से ज्यादा राजधानी हैं। दो राजधानियों को बनाए जाने का निर्णय या तो मौसम के मद्देनजर लिया जाता है अन्यथा किसी क्षेत्र विशेष के समुचित विकास के लिए भी सरकार इस तरह का फैसला लेती हैं।

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य असम भी अब देश के उन प्रदेशों की फेहरिस्त में शामिल हो गया है जिनकी एक से अधिक राजधानी हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ को प्रदेश की दूसरी राजधानी बनाने का ऐलान किया है। सीएम ने डिब्रूगढ़ को राजधानी के तौर पर विकसित किए जाने की बात कही है। इस तरह से अब दिसपुर के अलावा डिब्रूगढ़ भी  असम की राजधानी के तौर पर जाना जाएगा। दो राजधानियों को बनाए जाने का निर्णय या तो मौसम के मद्देनजर लिया जाता है अन्यथा किसी क्षेत्र विशेष के समुचित विकास के लिए भी सरकार इस तरह का फैसला लेती हैं।

देश में कई पहाड़ी राज्य ऐसे हैं जिनकी एक से ज्यादा राजधानी हैं। इनमें पहला नाम आता है उत्तराखंड का, यहां की शीतकालीन राजधानी देहरादून है जबकि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को बनाया गया है। गैरसैंण को राजधानी बनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य यहां के पहाड़ी इलाकों का विकास करना है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश की भी दो राजधानियां हैं। हिमाचल की शीतकालीन राजधानी शिमला है जबकि ग्रीष्मकालीन राजधानी धर्मशाला को बनाया गया है।

-धारा 370 के खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है जिसके बाद से लद्दाख की भी दो राजधानी बनी हैं जिसमें से एक लेह और दूसरी कारगिल है।

-जम्मू और कश्मीर की भी दो राजधानियां है। यूं तो श्रीनगर जम्मू कश्मीर की राजधानी है मगर जब ठंड में बर्फबारी के चलते मौसम खराब हो जाता है और वहां कनेक्टिविटी में दिक्कत आती है तब शीतकालीन राजधानी जम्मू से सरकार के सभी काम संचालिए किए जाते हैं।

-इसी तरह से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है जिसे देश की आर्थिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है मगर नागपुर को भी महाराष्ट्र की शीतकालीन राजधानी घोषित किया गया है। वहीं हरियाणा और पंजाब दो ऐसे प्रदेश भी हैं जिनकी राजधानी एक ही है चंडीगढ़।

Exit mobile version